बुर्ला में हथियार के साथ पांच डकैत गिरफ्तार
उपनगर बुर्ला में डकैती की योजना बना रहे बुर्ला के ही पांच अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
संवादसूत्र, संबलपुर : उपनगर बुर्ला में डकैती की योजना बना रहे बुर्ला के ही पांच आदतन अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान पांचों ने अपना अपराध पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है। उनके खिलाफ अपराध दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
बुर्ला पुलिस के अनुसार रविवार की आधी रात बुर्ला थाना अंतर्गत सायफन ब्रिज के निकट कुछ युवक हथियार के साथ जमा हुए थे और डकैती की योजना बना रहे थे। इस बारे में सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वहां से पांच युवकों को तलवार, चाकू और लोहे की रड के साथ पकड़ा। उन्हें थाने लाकर पूछताछ की गयी तो उन्होंने डकैती की योजना को स्वीकार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपित
1- मोहम्मद रफीक, विष्णुमंदिर पाड़ा, बुर्ला।
2- लिगराज कोक, वन-आर कॉलोनी, बुर्ला ।
3- बंटी सुना, वन-आर कॉलोनी, बुर्ला।
4-मुन्ना मेहेर, आटा चक्की पाड़ा, बुर्ला।
5- सुमित कुर्मी, महताब नगर, बुर्ला।