Move to Jagran APP

ओडिशा: भीषण गर्मी की चपेट में संबलपुर, इस बार टूटेगा 1998 का रिकॉर्ड

ओडिशा में भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है मौसम विभाग के अनुसार अधिकांश जिलों में तापमान 46 से 47 डिग्री तक बढ़ सकता है।

By BabitaEdited By: Published: Sun, 19 May 2019 12:19 PM (IST)Updated: Sun, 19 May 2019 12:19 PM (IST)
ओडिशा: भीषण गर्मी की चपेट में संबलपुर, इस बार टूटेगा 1998 का रिकॉर्ड
ओडिशा: भीषण गर्मी की चपेट में संबलपुर, इस बार टूटेगा 1998 का रिकॉर्ड

संबलपुर, जेएनएन। मौसम विभाग की ओर से पश्चिम ओडिशा के संबलपुर, बलांगीर, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, सोनपुर, अनुगुल, बौद्ध और कालाहांडी जिला में भीषण गर्मी का पूर्वानुमान किए जाने के बाद लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है।  मौसम विभाग के अनुसार, 18 से 29 मई तक इन जिलों का तापमान 43 से 47 डिग्री के बीच रह सकता है। जिस दिन चुनाव का नतीजा आना है उस दिन अधिकांश जिलों में तापमान 46 से 47 डिग्री तक बढ़ सकता है।

loksabha election banner

कभी घने जंगलों और तालाब-नदियों से घिरा संबलपुर अंग्रेजों का मनपसंद स्थान हुआ करता था। लेकिन आजादी के बाद महानदी पर हीराकुद बांध के निर्माण और इसके बाद बढ़ती आबादी की वजह से जंगलों के सफाए और रही सही कसर कंक्रीट के जंगलों, डामर के बजाय सीमेंट की सड़कों, तालाबों पर अतिक्रमण कर बस्ती निर्माण द्वारा पूरा किए जाने के बाद से यहां प्रतिवर्ष तापमान बढ़ता जा रहा है। शहर के एक तरफ से होकर प्रवाहित महानदी से भी नगरवासियों को पहले जैसी राहत नहीं मिल रही। ऐसे में गरीब और आम तबके के लोग भीषण गर्मी को लेकर अधिक चिंतित हैं। गौरतलब है कि 1998 में भीषण गर्मी और लू लगने से सरकारी तौर पर संबलपुर में 127 लोगों की मौत हुई थी। 

संबलपुर में गर्मी का इतिहास 

   साल               तापमान

22 मई 1948      47.2 डिग्री

4-5 मई 1993     47 डिग्री

29 मई 1996      46.4 डिग्री

16 मई 1997      46.2 डिग्री

23 मई 1998       47.5 डिग्री

24 मई 1998       47.2 डिग्री

31 मई 1998       47.1 डिग्री

2 जून 1998         47.5 डिग्री

7 मई 1999          46.7 डिग्री

13 मई 2002        46.2 डिग्री

31 मई 2003         46.7 डिग्री

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.