बंदूक के बल पर बैंककर्मी से 41 हजार की लूट
गरपोष पुलिस चौकी क्षेत्र में शुक्रवार की शाम बैंक कर्मचारी से बंदूक के बल पर 41 हजार 305 रुपये लूट लिए गए।
संसू, बामड़ा : गरपोष पुलिस चौकी क्षेत्र में शुक्रवार की शाम बैंक कर्मचारी से बंदूक के बल पर 41 हजार 305 रुपये लूट लिए गये। इसकी शिकायत होने से पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
राजगांगपुर के बंधन बैंक का कर्मचारी संदीप सौम्यग्राही शुक्रवार की शाम वसूली करने के बाद वापस लौट रहा था। तभी लुहारेनबरनी जुराजाम सड़क में बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोका और बंदूक दिखाकर 41,305 रुपये, पीओएस मशीन, मोबाइल फोन व अन्य सामग्री लूट ली। गोविदपुर थाना अधिकारी प्रताप राणा ने बताया कि घटना की शिकायत मिली है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अंचल में विगत सात व आठ जनवरी को लगातार दो दिन में एक लाख 18 हजार रुपये की लूट की वारदात हुई थी।