Move to Jagran APP

शिकारी खुद हुआ गोली का शिकार

जिला के किसिडा थाना क्षेत्र में एक अवैध शिकारी की मौत के मामले में पुलिस ने उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 May 2019 09:02 PM (IST)Updated: Tue, 14 May 2019 06:36 AM (IST)
शिकारी खुद हुआ गोली का शिकार
शिकारी खुद हुआ गोली का शिकार

संसू, संबलपुर : जिला के किसिडा थाना क्षेत्र में एक अवैध शिकारी की मौत के मामले में पुलिस ने उसके तीन साथियों को गिरफ्तार करने समेत मृतक बहादुर सिंह का शव और उसका देसी बंदूक जब्त किया है। पूछताछ और प्राथमिक जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को पता चला है कि बहादुर की मौत उसकी ही बंदूक की गोली से हुई थी। इससे बचने की खातिर उसके साथियों ने जंगल के एक नाला किनारे उसका शव दफना दिया था। घटना विगत 10 मई की रात की है।

loksabha election banner

रेढ़ाखोल एसडीपीओ हाडीबंधु स्वाईं के अनुसार, गंजाबाहाल गांव का बहादुर सिंह अपने तीन साथियों के साथ मंडुआं चटनीसाही जंगल में शिकार के लिए गया था। जहां गोली लगने से जंगल में ही उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद उसके साथी शव को एक नाला किनारे दफना दिया था। इस बारे में पता चलने के बाद पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की और मृतक के तीन साथी दुर्गा भईंसा, विजय सिंह और सनातन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में आरोपितों ने पुलिस को बताया कि घटना वाली रात बहादुर सिंह जंगल में एक मोर को देख उसे मारने के लिए बंदूक उठाया था। लेकिन बंदूक जाम हो जाने से गोली नहीं चली। तब बहादुर बंदूक की जांच कर रहा था। तभी उसकी अंगुली ट्रिगर से लग गई और बंदूक से निकली गोली बहादुर के पेट को आरपार कर गई। गंभीर रूप से घायल बहादुर को अन्य दल के शिकारियों की सहायता से गांव लाया जा रहा था। लेकिन आधे रास्ते में उसकी मौत हो जाने से साथियों ने इस मामले से बचने के लिए बहादुर का शव जंगल में नाला किनारे दफना दिया था। जिसे किसिडा पुलिस ने जब्त कर रेढ़ाखोल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.