ओडिशा के समग्र विकास को सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक और ज्ञान से हीराकुद जलभंडार के बीच निर्मित यह सेतु ओडिशा का दूसरा सर्ववृहत सेतु है।
संबलपुर, जेएनएन। अविभाजित संबलपुर के अलग-अलग जिले के बीच यातायात सुविधा को लेकर देखा गया दशकों पुराना सपना आखिर साकार हो गया। हीराकुद जलभंडार के बीच 117. 50 करोड़ की लागत से निर्मित ढाई किमी लंबे सेतु के लोकार्पण से नगर और झारसुगुड़ा जिला के लखनपुर ब्लाक के बीच 70-80 किमी का फासला कम हो गया है। हालांकि इस सेतु का नामकरण नहीं किया गया है। रविवार को शहर पहुंचे मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने संबलपुर आइआइएम के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद रेंगाली ब्लॉक के सपने गांव पहुंचकर नवनिर्मित सेतु का लोकार्पण कर दशकों पुराना सपना साकार किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक और ज्ञान से हीराकुद जलभंडार के बीच निर्मित यह सेतु ओडिशा का दूसरा सर्ववृहत सेतु है। इस सेतु से संबलपुर और झारसुगुड़ा जिला के कई स्थानों के बीच यातायात सहज हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजद सरकार पश्चिम ओडिशा के सर्र्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध है और इसका विकास जारी है। इस मौकेपर मुख्यमंत्री ने रेंगाली-सपने एप्रोच रोड का
शिलान्यास करने समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों को साइकिल, चेक आदि प्रदान किया। मुख्यमंत्री के इस दौरे को देखते हुए पुलिस की ओर से रेंगाली और आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था। खुद पुलिस अधीक्षक संजीव अरोरा और जिलाधीश समर्थ वर्मा उनके साथ रहे।
इनके अलावा सांसद नगेंद्र प्रधान, डॉ. प्रभाष सिंह, रोजगार व उर्जा मंत्री सुशांर्त ंसह, खान व उद्योग मंत्री प्रफुल्ल मल्लिक समेत विधायक डॉ. रासेश्वरी पाणिग्राही, रमेश पटुआ, नवकिशोर दास, राधारानी पंडा, इंजीनियर रोहित पुजारी, बीजद जिला अध्यक्ष डॉ. प्रमोद रथ समेत अन्य कई नेता उपस्थित रहे।