Move to Jagran APP

ओडिशा में युवा हिन्दू वाहिनी का होगा विस्तार

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देखरेख में संचालित

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 06:00 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 06:00 PM (IST)
ओडिशा में युवा हिन्दू वाहिनी का होगा विस्तार
ओडिशा में युवा हिन्दू वाहिनी का होगा विस्तार

जागरण संवाददाता, राउरकेला:

loksabha election banner

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देखरेख में संचालित युवा हिन्दू वाहिनी का विस्तार ओडिशा समेत पड़ोसी छत्तीसगढ़ व झारखंड में भी किया जाएगा। इसके लिए राउरकेला शहर के मृत्युंजय ¨सह व सुमन ¨सह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके तहत मृत्युंजय ¨सह को युवा हिन्दू वाहिनी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने समेत झारखंड व छत्तीसगढ राज्य का प्रभार भी सौंपा गया है। इसके अलावा सुमन ¨सह को युवा हिन्दू वाहिनी की महिला प्रकोष्ठ की ओडिशा प्रदेश की अध्यक्ष बनाया गया है। इन दोनों के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में संगठन के विस्तार का काम किया जाएगा। इन्हें संस्था के लिए प्रदेश और जिला स्तर पर कमेटी का गठन करने की जिम्मेदारी दी गई है। इन्हें यह जिम्मेदारी युवा हिन्दू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोस्वामी मुकेश भृगुवंशी ने सौंपी है। यह जानकारी संगठन की ओडिशा प्रदेश की महिला शाखा की अध्यक्ष सुमन ¨सह ने दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.