राम मंदिर निधि समर्पण को युवाओं ने निकाली बाइक रैली
अयोध्या में श्रीराम का मंदिर बनाने के लिए देश में निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : अयोध्या में श्रीराम का मंदिर बनाने के लिए देश में निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को पानपोष के युवाओं ने जन जागरूकता के लिए सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से बाइक रैली निकाली। रैली में शामिल युवाओं ने पानपोष चौक, बांग्लाटोली, हॉकी चौक आदि क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को राममंदिर के लिए निधि समर्पण का आह्वान किया। सोमवार के ये युवा पानपोष बस्ती के सभी लोगों के घर- घर जाकर राम मंदिर निर्माण के लिए राशि का संग्रह करेंगे। बाइक रैली में रमेश रजक, शिवा प्रसाद, लाल मोहन कुंडु, रौसन साहू, नवीन साहू, चंद्रिका प्रजापति, आशू माझी, दीपक प्रजापति, रोहित विश्वास, अभिजीत महांती शामिल थे। भगवान श्रीकृष्ण के अंश हैं जंघा बड़देव : लहुणीपाड़ा के बड़पुरनापानी पंचायत के जुनियानी गांव में शांब दशमी पर गोंड समाज का सम्मेलन तथा आराध्य देव जंघा बड़देव की पूजा की गई। इस मौके पर कलशयात्रा निकाली गई तथा गांव की परिक्रमा कर जंघा बड़देव को मंच पर रखकर उनकी आराधना की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विहिप के नेता शांतनु कुसुम ने कहा कि जंघा बड़देव भगवान श्रीकृष्ण के रूप हैं। भगवान श्रीकृष्ण जगन्नाथ पुरी में दारु ब्रह्म के रूप में पूजे जाते हैं। गोंड समाज के द्वारा भी उनके अंश को लकड़ी के रूप में ही पूजा जाता है। प्रत्येक मनुष्य के लिए धर्म के मार्ग पर चलने एवं जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने के उपाय उन्होंने बताए। पुजारी रत्नाकर नायक ने पूजा अर्चना की। इसमें अजीत कुमार माझी, बासुदेव नायक ने सहयोग किया। पूजा की पूर्णाहुति के बाद धर्म सभा का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में जुनियानी के साथ बरघाट, समरदड़ी, गुडियाली, राजामुंडा पंचायत के लोग शामिल हुए। त्रिलोचन माझी की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में गुणबाला नायक, दिलेश्वर नायक, संपद नायक, बाणेश्वर नायक, घसिया नायक, मुकेश माझी, रंजीता दलइ, बीणापाणी माझी रंजीता कालो समेत अन्य लोगों ने सहयोग किया।