रसोई गैस दर में बढ़ोतरी के खिलाफ युवा कांग्रेस का धरना
अखिल भारतीय कांग्रेस ने रसोई गैस व पेट्रोलियम पदार्थो की कीमत में बढ़ोत्तरी व जन विरोधी नीति के खिलाफ राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : अखिल भारतीय कांग्रेस ने रसोई गैस व पेट्रोलियम पदार्थो की कीमत में बढ़ोत्तरी व जन विरोधी नीति के खिलाफ राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत गुरुवार को प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. स्मृति रंजन लेंका के निर्देश पर जिला युवा कांग्रेस की ओर से राउरकेला उदितनगर के आंबेडकर चौक पर अध्यक्ष ज्ञानेंद्र दास के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करने के साथ केंद्र व राज्य सरकार की आलोचना की गई।
रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में जिला युवा कांग्रेस की ओर से रैली निकाली गई फिर आंबेडकर चौक में विरोध प्रदर्शन किया गया। इसमें युवा कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार दोनों की जन विरोधी नीति पर निशाना साधा। इसमें रघुनाथपल्ली विधानसभा क्षेत्र के युवा अध्यक्ष अनिल गुरुंग, राउरकेला जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बीरेन सेनापति, वर्तमान उपाध्यक्ष सुधीर चौहान, इस्तहार मोहम्मद, महासचिव मुकेश सिंह, अनमोल राय, अंकित रजक, हुसैन, देवदत्त बिहारी, कीर्तन शा, विस्मय दास, लता नायक, सरोज लेंका, रघु दास, प्रद्युम्न षाड़ंगी, धुशा नायक, बरियाम सिंह, मनमोहन ओराम, बनमाली बिशप, तुलसी नाग, रंजीता मलिक, बिनोद राउत, अमृत कौर, विनोद तांती, रतिकांत मल्लिक, अमिय दास सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे। स्थानीय लोगों को रोजगार के लिए सरपंच का धरना : ओडिशा खान निगम संचालित खंडाधार लौह अयस्क खदान से परिवहन का ठेका लेने वाली अडानी कंपनी के द्वारा स्थानीय युवाओं को काम नहीं देने पर शश्यकला पंचायत की सरपंच सुशील टोप्पो ने कार्यालय के समक्ष धरना दिया। अधिकारियों से पहल का भरोसा मिलने के बाद धरना समाप्त हुआ। खंडाधार खदान से परिवहन का ठेका अडानी कंपनी ने लिया है। इसके लिए यहां निर्माण का काम चल रहा है। इस काम में स्थानीय लोगों को काम देने के बजाय बाहर के लोगों से काम कराया जा रहा है। इसका विरोध करते हुए सरपंच सुशीला टोप्पो ने कंपनी के कार्यालय के समक्ष धरना दिया। इसमें अधिकारियों की उदासीनता को लेकर क्षोभ प्रकट किया। इसकी सूचना मिलने पर कंपनी के अधिकारी तथा संबंधित ठेका संस्था के पदाधिकारी वहां पहुंचकर बातचीत की एवं समाधान निकालने का भरोसा दिया है।