Move to Jagran APP

जिले भर में धूमधाम से मना क्रिसमस उत्सव

प्रभु यीशु का जन्म दिन बुधवार को पूरे जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Dec 2019 11:28 PM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2019 11:28 PM (IST)
जिले भर में धूमधाम से मना क्रिसमस उत्सव
जिले भर में धूमधाम से मना क्रिसमस उत्सव

जागरण संवाददाता, राउरकेला : प्रभु यीशु का जन्मदिन, क्रिसमस पर्व जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। ईसाई बहुल जिले में क्रिसमस को लेकर उत्सव का माहौल रहा। गिरजाघरों में प्रार्थना सभा व नाच गान के साथ घरों में खास तरह से क्रिसमस का त्योहार मनाया गया। घरों में क्रिसमस ट्री व सितारे लगाकर लोगों ने प्रभु यीशु के जन्म का जश्न मनाया। मंगलवार की रात व की सुबह की प्रार्थना सभा में गिरजाघरों में सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। हमीरपुर कैथोलिक धर्म प्रांत मुख्यालय में दस हजार से अधिक अनुयायियों की भीड़ जुटी। इस दौरान सांता क्लॉज के वेश में पहुंचे लोगों ने विभिन्न उपहार भी दिए।

loksabha election banner

कैथोलिक धर्म प्रांत हमीरपुर मुख्य गिरजाघर में मंगलवार की रात एवं सुबह विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। बिशप किशोर कुमार कुजूर, फादर विलियम, फादर प्रताप कुल्लू, फादर ब्लातियुस, फादर एंथोनी की देखरेख में आयोजित इस प्रार्थना में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इससे पूर्व मंगलवार की रात को प्रभु यीशु के जन्म की घोषणा के साथ ही सामूहिक प्रार्थना एवं क्रिसमस की शुभकामना, यीशु चुमा कार्यक्रम हुआ। राउरकेला के बड़े गिरजाघरों में झीरपानी, कोयलनगर, मरिया पहाड़ी, रेलवे कॉलोनी, शांति भवन, मधुसूदनपल्ली, बसंती कॉलोनी, छेंड कॉलोनी, सिविल टाउनशिप में अधिक भीड़ रही। इसी तरह वेदव्यास, कलुंगा, नुआगांव, लाठीकटा, जलदा, बंडामुंडा, बिसरा, बीरमित्रपुर, कुआरमुंडा, राजगांगपुर, कुसुमडेगी, केसरामाल, झुरमुर, बड़गांव, नुआगांव, हाथीबाड़ी, पुरनापानी, सुंदरगढ़ समेत कैथोलिक समुदाय से जुड़े 43 बड़े गिरजाघर व तीन सौ से अधिक छोटे गिरजाघरों में बड़े दिन पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सुबह भी लोग गिरजाघरों में पहुंचकर एक दूसरे को क्रिसमस की शुभकामना दी। प्रार्थना के बाद लोग अपने घर लौटे तथा सुबह फिर से प्रार्थना हुई। ग्रामीण क्षेत्र के गिरजाघरों में दिन भर नाच-गान चला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.