एशियन गेम्स से रजत पदक जीत घर लौटीं देश की शान
एशियन गेम्स में रजत पदक जीत कर लौटी सुंदरगढ़ की तीन महिला
जागरण संवाददाता, राउरकेला : एशियन गेम्स में रजत पदक जीत कर लौटी सुंदरगढ़ की तीन महिला हॉकी खिलाड़ियों का गुरुवार शाम राउरकेला रेलवे स्टेशन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर पानपोष स्पोर्ट्स हॉस्टल, पानपोष स्पोर्ट्स एसोसिएशन, जिला प्रशासन के अलावा विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग व परिजन रेलवे स्टेशन पहुंचकर खुशी जाहिर की तथा खिलाड़ियों को बधाई दी।
भारतीय महिला हॉकी टीम में सुंदरगढ़ जिले की सुनीता लकड़ा, दीप ग्रेस एक्का, लीलिमा ¨मज एवं नमीता टोप्पो ने प्रतिनिधित्व किया था। खेल में अच्छे खेल के प्रदर्शन के बावजूद फाइनल में जापान से हार का सामना करना पड़ा था। रजत पदक जीत कर चारों खिलाड़ी गुरुवार को नई दिल्ली से विमान से रांची पहुंची। यहां दीप ग्रेस एक्का रुक गई और अन्य रेल मार्ग से राउरकेला पहुंची। जहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पानपोष के उपजिलापाल विश्व रंजन महापात्र, तहसीलदार विश्व रंजन रथ, जिला सूचना एवं लोक संपर्क अधिकारी अश्विनी भोइ, पानपोष स्पोर्ट्स हॉस्टल के प्रभारी मिलटन किरो, कोच पीटर सोरेन, अमूल्य बेहरा, फ्लोरेंसिया एक्का, अमूल्यानंद बिहारी, राजू कांत साइनी, वर्नर्ड लकड़ा, पीटर तिर्की, पानपोष स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सुशांत बेहरा, विक्रम स्वाईं, रूपनारायण ¨सह समेत अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी। स्पोर्ट्स हॉस्टल पानपोष के डेढ़ सौ से अधिक खिलाड़ियों के अलावा परिजन एवं शुभेच्छु बड़ी संख्या में रेलवे स्टेशन पहुंचे थे।