घास काटने के दौरान सर्पदंश से महिला गंभीर
मकई के खेत में घास निकालने के दौरान एक महिला को सांप ने डंस लिया। इस
By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Aug 2018 07:28 PM (IST)Updated: Tue, 07 Aug 2018 07:28 PM (IST)
जासं, राउरकेला : मकई के खेत में घास निकालने के दौरान एक महिला को सांप ने डंस लिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे इलाज के लिए आरजीएच में भर्ती कराया गया है। सूचना के अनुसार लाठीकटा के मुंडाबस्ती निवासी 38 वर्षीय लेथ्री एक्का मंगलवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे अपनी मकई की खेत में घास निकालने का कार्य कर रही था। इस दौरान लेथ्री के पांव में सांप ने डंस लिया। उसे तत्काल इलाज के लिए पहले लाठीकटा सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे राउरकेला सरकारी अस्पताल स्थानांतरित कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें