सेवा सदन में महिला को मिला जीवनदान
जागरण संवाददाता, राउरकेला : राजस्थान सेवा सदन के चिकित्सकों के प्रयास से राजगांगपुर की एक महिला को ज
जागरण संवाददाता, राउरकेला : राजस्थान सेवा सदन के चिकित्सकों के प्रयास से राजगांगपुर की एक महिला को जीवनदान मिला। जलने के बाद इंफेक्शन से उसकी हालत बिगड़ गयी थी एवं चिकित्सकों ने जवाब दे दिया था। अब उसकी हालत में सुधार आया है एवं शीघ्र ही छुट्टी मिलेगी।
32 वर्षीय सरस्वती तिर्की 1 अप्रैल को खाना बनाते वक्त लकड़ी के चूल्हे में गिर गयी थी। उसका चेहरा, छाती, पेट, हाथ का हिस्सा हादसे में झुलस गया था। 55फीसद जले हालत में उसे अस्पताल में लाया गया। पहले उसकी हालत ठीक थी पर आठ दिन बाद इंफेक्शन के कारण हालत बिगड़ गयी। पल्स कम होने पर चिकित्सकों ने परिजनों को जवाब दे दिया था एवं एक दो दिन जीवन होने की बात कही थी। आइजीएच के पूर्व उप निदेशक डा. बीके नायक ने मरीज की चिकित्सा की जिम्मेदारी ली उन्होंने रिपोर्ट का अध्ययन कर नये सिरे से उसका इलाज शुरू किया। पेट व छाती के हिस्से की प्लास्टिक सर्जरी की गयी तथा इलाज काम आया। उसकी हालत में तेजी से सुधार आया है। आइजीएच के पूर्व उप निदेशक सर्जन सदाशिव स्वांई ने भी सहयोग किया था।