मांगों को ले वेस्कोकर्मियों ने किया प्रदर्शन
लाइन मैन एवं क्लर्क की पदोन्नति समेत अन्य मांगों को लेकर विद्युत आ
जागरण संवाददाता, राउरकेला : लाइन मैन एवं क्लर्क की पदोन्नति समेत अन्य मांगों को लेकर विद्युत आपूर्ति करने वाली सरकारी संस्था वेस्को के कर्मचारियों ने शुक्रवार को इंडस्ट्रीयल इस्टेट स्थित अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में प्रदर्शन किया एवं मांगपत्र सौंपा।
ओडिशा स्टेट इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड, ओएसईबी इंप्लाइज यूनियन राउरकेला शाखा की ओर से शुक्रवार को इंडस्ट्रीयल इस्टेट स्थित अधीक्षण अभियंता के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया तथा अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इसमें अवैध पदोन्नति पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने दिलेश्वर महंतो व बलराम भोई एलएम-सी से एलएम- बी में पदोन्नति देने के वेस्को अधिकारियों के फैसले को गलत बताया। वेस्को के लाइनमैन व क्लर्क की पदोन्नति नियमानुसार करने का अनुरोध वेस्को अधिकारी से किया गया। प्रदर्शन में कर्मचारियों का नेतृत्व सुब्रत मिश्रा, प्रशांत राउत, संतोष महंती, रश्मिरंजन मिश्रा, आनंद गिरी, टुलू पाइकराय आदि लोगों ने लिया। उन्होंने अवैध पदोन्नति का फैसला वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।