टिकट लेकर लौटे शारदा का भव्य स्वागत
राउरकेला विधानसभा चुनाव का टिकट लेकर पहुंचे पूर्व मंत्री श्
जागरण संवाददाता, राउरकेला: राउरकेला विधानसभा चुनाव का टिकट लेकर पहुंचे पूर्व मंत्री शारदा नायक का पानपोष चौक में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सड़क मार्ग से लौटे शारदा नायक के स्वागत के लिए पानपोष चौक पर सुबह 8 बजे से ही कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जैसे ही अपने समर्थकों के साथ वे पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नवीन पटनायक जिदाबाद, शारदा नायक जिदाबाद का नारा बुलंद किया। होली नजदीक होने के कारण कार्यकर्ताओं के साथ शारदा नायक ने रंग-गुलाल लगाने के बाद मिठाइयां बांट कर खुशी मनाई। इसके बाद महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। सुप्रीमो नवीन पटनायक ने भरोसा जताया है जिसपर सभी को खरा उतरना है। उन्होंने बातों-बातों में यह भी कहा कि राउरकेला विकास के मामले में छह साल पीछे जा चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओ ने कहा कि चुनाव को अब महज 28 दिन रह गए हैं। लिहाजा सभी अपने-अपने इलाकों में जाकर जनसंपर्क तेज करें। उनका स्वागत करनेवालों में हरमोहन महापात्र, कृष्णा साहु, बी पति, विश्वजीत डे, विभुतिभूषण पुहाण, विभुति गुप्ता, राजेश सेठी, लक्ष्मी सिंह, सुभाष स्वांइ, ब्रजेश महतो सहित दो सौ अधिक कार्यकर्ता मौजूद थे।