Move to Jagran APP

महान देश प्रेमी थे स्वामी विवेकानंद

स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर शनिवार को यूथ मूवमेंट फ

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 11:09 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 11:09 PM (IST)
महान देश प्रेमी थे स्वामी विवेकानंद
महान देश प्रेमी थे स्वामी विवेकानंद

जागरण संवाददाता, राउरकेला : स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर शनिवार को यूथ मूवमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया, दिव्य जीवन संघ, विवेकानंद विद्यामंदिर समेत अन्य संगठनों की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो का अनुसरण कर देश एवं समाज के विकास के लिए काम करने का आह्वान किया गया।

loksabha election banner

सेक्टर-18 विवेकानंद विद्यामंदिर : विवेकानंद विद्यामंदिर में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इसमें मुख्य अतिथि अधिवक्ता प्रमिला बेहरा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन आदर्श पर प्रकाश डाला और कहा कि यहां अध्ययन करने वाले सभी विद्यार्थियों को उनका अनुसरण करना चाहिए। प्रबंधन समिति के संजीव नायक ने भी स्कूल की शिक्षा व्यवस्था पर प्रकाश डाला। इस मौके पर स्कूल में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। शिक्षिका तेजस्विनी पति की देखरेख में यहां बच्चों के द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। प्रधानाध्यापिका संध्यारानी विशोई ने इसका संचालन किया। शिक्षिका जयंती दास, गीतारानी विश्वाल, रश्मिता मल्लिक, रुनू बेहरा, राजेश्वरी पटनायक, पल्लवी नायक आदि ने इसमें सहयोग किया।

दिव्य संघ छेंड व शिवानंद सेंटर : छेड स्थित दिव्य जीवन संघ तथा शिवानंद एक्यूप्रेसर सेंटर की ओर से छेंड कॉलोनी में युवा दिवस का आयोजन किया गया। संघ के विजय कुमार अग्रवाल ने अतिथियों का परिचय एवं स्वागत किया। चिन्मय मिशन के स्वामी ब्रह्मसाक्षारानंद ने कहा कि युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति एवं परंपरा को भूल रही है जिससे विसंगतियां उत्पन्न हो रही है एवं समाज के मुख्य धारा से विचलित हो रहे हैं। उन्होंने जगन्नाथ संस्कृति को अपनाने की बात कही। ब्रह्मचारी सुषमा एवं प्रतिभा चैतन्य, रवीन्द्र नारायण मिश्र, आनंद स्वरूप महाराज ने अपने स्वामी जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। नृ¨सह रथ ने अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया। देवेन्द्र नाथ बेहरा ने वार्षिक विवरण प्रस्तुत किया। इसके आयोजन में पांडव बेहरा, कार्तिक बराल, जीएस पंडा, जीएस दाहिया, संतोष कुमार त्रिपाठी, दिगंबर पाढ़ी, सुस्मिता महापात्र, मृत्युंजय गारु, भारती माझी, कार्तिक पांडव ने इसमें सहयोग किया।

यूथ मूवमेंट फेडरेशन आफ इंडिया : बस्तिया भवन में यूथ मुवमेंट फेडरेशन की ओर से आयोजित युवा दिवस समारोह में मुख्य अतिथि आरएसपी डीजीएम कुमार बेहरा, सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक दीपक कुमार साहू, एनआइटी के प्रो. अजीत बेहरा, उत्कल मेल के प्रमुख पीतवास मिश्र, बस्तिया आइटीआइ के ¨प्रसिपल गौतम मिश्र, वाइएमएफआइ के चेयरमैन नलिनीकांत धर ने विवेकानंद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उन्हें महान देश प्रेमी बताया। वे युवाओं को सबसे ऊपर मानते थे। महासचिव विवेकानंद दास ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसके संचालन में झुनू नायक, सिली महंती, मीरा दास, बासु मुखी, बीजू दास आदि ने सहयोग किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.