राष्ट्र निर्माण के लिए श्रीकृष्ण का अनुसरण
विश्व हिन्दू परिषद की ओर से बणई अनुमंडल के बांदूपाड़ा में जन्माष्टमी उत्सव तथा धार्मिक सभा का आयोजन किया गया। इसमें भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं पर चर्चा करने के साथ ही आधुनिक भारत को कंशों के अत्याचार से बचाने के लिए श्रीकृष्ण के जीवन आदर्श पर चलने का आह्वान किया गया।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : विश्व हिन्दू परिषद की ओर से बणई अनुमंडल के बांदूपाड़ा में आयोजित जन्माष्टमी उत्सव तथा धार्मिक सभा में भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं पर चर्चा करने के साथ ही राष्ट्र निर्माण के लिए श्रीकृष्ण के आदर्श पर चलने का आह्वान किया गया।
विश्व हिन्दू परिषद के धर्म प्रसार विभाग के पश्चिम ओडिशा प्रमुख शांतनु कुसुम ने कहा कि हिन्दू धर्म संकट में है इसलिए सभी को श्रीकृष्ण के रूप में धर्म रक्षा के लिए आगे आना होगा। वहीं कोइड़ा ब्लाक के गोपना गांव में भी विहिप का स्थापना दिवस व जन्माष्टमी उत्सव में श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर संकीर्तन भी हुआ। मदन मोहन महंतो की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में विहिप के समरसता प्रमुख चुड़ामणि महंतो, रामचंद्र महंतो, भरत चंद्र महंतो, विशाल किसान, साकाहारी मुंडा, जयंती महंतो, गौरी माझी, देवकी महंतो, ज्योति महंतो, विनोदिनी महंतो, श्रीमती महंतो आदि लोगों का सक्रिय योगदान रहा।