प्रदर्शनी के जरिये दी जा रही योजनाओं की जानकारी
वेदव्यास मेले मैदान में जिला प्रशासन की ओर से विकास प्रदर्शनी लगायी गई है।
जागरण संवाददाता, राउरकेला: वेदव्यास मेले मैदान में जिला प्रशासन की ओर से विकास प्रदर्शनी लगायी गई है। इसका उदघाट्न बतौर मुख्य अतिथि एडीएम अबोली सुनील नरवाने ने किया। तीन दिवसीय इस विकास प्रदर्शनी में 27 स्टॉल के जरिये लोगों को राज्य सरकारी की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में डीआइजी कविता जालान, राउरकेला महानगर निगम के डिप्टी कमिश्नर सुधांशु शेखर भोइ, जिला सूचना एवं लोक संपर्क अधिकारी अश्विनी कुमार भोइ, वेदव्यास ट्रस्ट बोर्ड के सचिव अनुपम राय, सदस्य राजेश गर्ग, प्रमोद प्रधान प्रमुख उपस्थित थे। प्रदर्शनी में जिला स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, आंचलिक शिल्प केन्द्र, एग्रो इंडस्ट्री, राउरकेला महानगर निगम, मदानी सेवाभावी संगठन, विभिन्न स्वयंसहायता समूह के कुल 17 स्टाल लगाए गए हैं।