महिला की अस्वाभाविक परिस्थिति में मौत
सुंदरगढ़ आदर्श थाना क्षेत्र के कादोबहाल के जबरदस्तपाड़ा की एक महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Jun 2020 06:37 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2020 06:37 PM (IST)
जासं, राउरकेला : सुंदरगढ़ आदर्श थाना क्षेत्र के कादोबहाल के जबरदस्तपाड़ा की एक महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस अस्वाभाविक परिस्थिति में मौत का मामला दर्ज कर इसकी छानबीन कर रही है।
देवगढ़ जिले के नुआडीह गांव निवासी लक्ष्मण राउत एवं पत्नी सुकांति राउत कॉलोनी में बसंत बारिक के घर काम कर रहे थे। रविवार की दोपहर को सुकांति की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसे इलाज के लिए सुंदरगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई। संदिग्ध परिस्थिति में उसकी मौत होने के कारण इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस शव को जब्त करने के साथ ही इसकी छानबीन में जुटी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें