Move to Jagran APP

तीस किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो गिरफ्तार

बिसरा के गुड़गुड़जोर से प्रतिबंधित मांस लेकर आ रहे दो युवकों को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बसंती कालोनी डीएवी तालाब के पास पकड़ा एवं पुलिस के हवाले किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Oct 2020 01:31 AM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2020 01:31 AM (IST)
तीस किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो गिरफ्तार
तीस किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, राउरकेला : बिसरा के गुड़गुड़जोर से प्रतिबंधित मांस लेकर आ रहे दो युवकों को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बसंती कालोनी डीएवी तालाब के पास पकड़ा एवं पुलिस के हवाले किया। उनके पास से करीब 30 किलो मांस बरामद हुआ जो स्कूटर की डिक्की में था। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।

loksabha election banner

रविवार की सुबह राउरकेला के आलमगीर व रंजन गोछायत स्कूटर से प्रतिबंधित मांस लेकर डीएवी तालाब से होकर गुजर रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पहले से घात लगाए बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने उन्हें पकड़ लिया। उनके स्कूटर की डिक्की में प्लास्टिक के पैकेट में बंधा करीब 30 किलो मांस था। इसकी सूचना मिलने पर उदितनगर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर आरोपितों को गिरफ्तार किया। राजेश साहू की शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। बजरंगदल के पश्चिम ओडिशा गोरक्षा प्रमुख राजू सिंह ने बिसरा के गुड़गुडजोर एवं लाठीकटा के नुआगांव में गोहत्या व विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिबंधित मांस भेजे जाने की शिकायत के बाद भी पुलिस की ओर से इस पर रोक नहीं लगाए जाने पर क्षोभ प्रकट किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.