बंदूक के बल पर लूट के प्रयास में दो गिरफ्तार
छेंड कॉलोनी के कालिया वेराइटी स्टोर में बंदूक के बल
जागरण संवाददाता, राउरकेला : छेंड कॉलोनी के कालिया वेराइटी स्टोर में बंदूक के बल पर लूट के प्रयास मामले में फरार दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपितों में एक झारखंड राज्य के गुमला जिला का निवासी है। जो शहर में हुई कई वारदातों में वांछित बताया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि छेंड मुख्य मार्ग स्थित कालिया वेराइटी स्टोर में घुस कर 11 जनवरी की रात 11 बजे दो नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक के बल पर दुकानदार रमेश चंद्र बेहरा को लूटने के प्रयास किया था। असफल हो जाने पर भाग खड़े हुए थे। इस संबंध में थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके आधार पर छेंड पुलिस ने सोमवार को छेंड धामरा बस्ती में तड़के छापेमारी कर इस मामले में शामिल झारखंड़ राज्य के गुमला जिला के रायडीह थाना अंतर्गत कुलूमुंडा गांव निवासी विपिन ¨सह उर्फ विशाल ¨सह तथा छेंड धामरा बस्ती निवासी राजा सुना को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में छेंड़ थाना अधिकारी पुष्पा सामंतराय ने बताया कि 4 जनवरी को रघुनाथपाली थाना अंतर्गत बालूघाट स्थित राउरकेला फ्यूल्स पेट्रोल पंप मैनेजर से नौ हजार रुपया लूट मामला में विशाल तथा राजा संलिप्त है। जबकि उक्त मामले में अभी भी इनके दो साथी फरार है। थाना अधिकारी ने बताया कि झारखंड निवासी विशाल ¨सह के नाम से वर्ष 2011 में बासंती कॉलोनी बाजीराउत चौक स्थित अस्पताल के पास पान मसाला विक्रेता हत्या, वर्ष 2012 में सेक्टर- 9 स्थित ओमफेड बूथ लूट मामला तथा 2012 में सेक्टर-15 स्थित एक विदेशी शराब दुकान से लूट मामला में संलिप्त है। विशाल ¨सह के पास से वारदात में प्रयुक्त देसी डबल बैरल बंदूक, दो जीवित कारतूस, बिजली विभाग के एसडीओ पीके प्रधान से कालिया वेराइटी स्टोर में लूटा गया मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। उनके अन्य फरार साथियों की तलाश कर रही है।