दिव्यांग से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
सुंदरगढ़ : भष्मा थाना क्षेत्र में एक मानसिक दिव्यांग के साथ दुष्कर्म के आरोप में दो युवकों को ि
By Edited By: Published: Sun, 21 Aug 2016 06:07 PM (IST)Updated: Sun, 21 Aug 2016 06:07 PM (IST)
सुंदरगढ़ : भष्मा थाना क्षेत्र में एक मानसिक दिव्यांग के साथ दुष्कर्म के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता गांव में दशकर्म भोज खाकर लौट रही थी तभी गांव के राजेश खड़िया(27) एवं चामर खड़िया(25) ने उसे बहला फुसला कर बुला लिया और दुष्कर्म किया और वहां से भाग गये। इसकी जानकारी मिलने के बाद पीड़िता की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। रविवार को मेडिकल जांच के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें