कांग्रेस ने किया व्यास कवि को नमन
राउरकेला जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को व्यास क
जागरण संवाददाता, राउरकेला: राउरकेला जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को व्यास कवि फकीरमोहन सेनापति की जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर सेक्टर-7 में व्यास कवि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं, स्मृति सभा में वक्ताओं ने व्यास कवि की साहित्यिक कृतियों पर अपने विचार रखे।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी क्रमांक सात के अध्यक्ष गिरिजा मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि राय ने व्यास कवि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि ने कहा कि ओडिया भाषा साहित्य में व्यास कवि एक अग्रणी व्यक्तित्व हैं। उनके प्रयास से ओडिशा में प्रथम ओडिया ¨प्र¨टग प्रेस की स्थापना हो सकी थी। वहीं सम्मानित अतिथि वकील विस्मय दास ने भी व्यास कवि की जीवनी पर अपने विचार रखे। अन्य लोगों में रवि भंज, बासु बनर्जी, अपू नायक, गोपाल दास, डेविड राव, दिलीप मुखी, गौरहरि महाराणा, महेश्वर बाग, प्रेमलाल नाग, श्रीवत्स मल्लिक, अक्षय कुमार दल ¨सह, मांगरा ओराम, गोपीनाथ प्रधान, आकाश साहु शामिल थे। अंत में प्रसन्न जेना ने धन्यवाद दिया।