कांग्रेसियों ने दी नेहरू को श्रद्धांजलि
देश के प्रथम प्रधानमंत्री तथा नवभारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल
जागरण संवाददाता, राउरकेला : देश के प्रथम प्रधानमंत्री तथा नवभारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। रविवार को सुबह नौ बजे कोयलनगर स्थित पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर काम करने का संकल्प लिया गया। इसके पश्चात सेक्टर-21 स्थित कांग्रेस भवन में स्मृति सभा आयोजित की गई।
सभा में कांग्रेसियों ने देश की आजादी के आंदोलन से लेकर देश को आजादी मिलने तथा नये भारत का निर्माण करने में पंडित नेहरू की भूमिका को अतुलनीय बताया। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बीरेन सेनापति की अध्यक्षता में आयोजित सभा में पीसीसी राजनीतिक सचिव रवि राय, पीसीसी महासचिव प्रमोद प्रधान, सचिव गणेश प्रधान व साबिर हुसैन,रामानंद श्रीचंदन व देवव्रत बिहारी, गजेंद्र तांती, एआइसीसी सदस्य राजकुमार यादव , हरिशचंद्र पाणि, संतोष तांती, विनोद पटनायक, अजित सामल व इंद्र मोहन पंडा ने पंडित नेहरू की जीवनी से जुड़े प्रसंगों पर विचार रखे। अन्य लोगों में राजेश टोप्पो, जेएन कुमार, विनोद राउत, भास्कर नायक, कैलाश साहु, दुसा नायक, रघुनाथ दास सुनील पटनायक व अन्य कांग्रेसी शामिल थे।