Move to Jagran APP

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में तीन आरोपित भेजे गए जेल

सेक्टर-7 थाना अंचल में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पीड़िता जीउतीया पर्व देखने गयी थी एवं लौटते समय इलाके के युवकों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं पर छानबीन में जुटी है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 11:14 PM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 11:14 PM (IST)
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में तीन आरोपित भेजे गए जेल
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में तीन आरोपित भेजे गए जेल

जागरण संवाददाता, राउरकेला : सेक्टर-7 थाना अंचल में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पीड़िता जिउतिया पर्व देखने गयी थी। लौटते समय इलाके के युवकों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं पर छानबीन में जुटी है।

loksabha election banner

सेक्टर-7 पुलिस के अनुसार 22 सितंबर को सेक्टर-6 बीएसएलएल कार्यालय के पास बस्ती में जिउतिया का पर्व चल रहा था। पीड़िता अपनी एक सहेली के साथ पूजा देखने गयी थी। रात करीब 12 बजे दोनों घर लौट रही थीं तभी इलाके के तीन युवक 22 वर्षीय नारायण नायक, 21 वर्षीय अमर सिंह एवं 23 वर्षीय भोला यादव बाइक से आए और दोनों को घर छोड़ने की बात कहकर साथ चलने को कहा। दोनों बाइक में बैठ गयी। उन्होंने सबसे पहले पीड़िता की सहेली को घर छोड़ दिया और पीड़िता को सेक्टर-6 इस्पात स्टेडियम की ओर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपितों ने घटना की जानकारी किसी को देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी और फरार हो गए।

इसके बाद पीड़िता अकेले रात को चुपचाप घर लौट आयी। बस्ती में इस घटना के संबंध में चर्चा होने के बाद परिवार वालों को इसका पता चला। इसके बाद सेक्टर-7 थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी। इसके आधार पर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.