न्याय के लिए नवजात को गोद में लेकर थाना पहुंची पीड़िता
सुंदरगढ़ जिले के लहुणीपाड़ा थाना क्षेत्र में एक किशोरी का युवक से प्रेम संबंध था। किशोरी के गर्भवती होने तथा अपनाने के लिए दबाव डालने पर युवक फरार हो गया था।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : सुंदरगढ़ जिले के लहुणीपाड़ा थाना क्षेत्र में एक किशोरी का युवक से प्रेम संबंध था। किशोरी के गर्भवती होने तथा अपनाने के लिए दबाव डालने पर युवक फरार हो गया था। ग्रामीणों ने बैठक कर पीड़िता को युवक के परिवार वालों के हवाले कर दिया। इसी बीच उसने बच्चे को जन्म दिया। युवक जब घर लौटा तो उसे गाली गलौज कर घर से निकाल दिया। पीड़िता अपने बच्चे को लेकर थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, थाना क्षेत्र के गौडुनीपोष गांव निवासी 18 वर्षीय बुदेन मुंडा का किशोरी से प्रेम संबंध था। शारीरिक संबंध के चलते किशोरी गर्भवती हो गई। जब परिवार वालों को इसका पता चला तो ग्रामीणों की बैठक हुई एवं इसमें पीड़िता को बुदेन को जिम्मा देने का फैसला लिया गया। बुदेन ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया और फरार हो गया। इसके बाद में ग्रामीणों ने उसे बुदेन के पिता लापू मुंडा को जिम्मा दिया। तब से पीड़िता बुदेन के घर में रह रही थी। कुछ दिन पहले पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया। बीते बुधवार को फरार बुदेन अपने घर लौटा और पीड़िता को बच्चे के साथ घर में देखकर भड़क गया और उस गाली-गलौज करते हुए बच्चे साथ बाहर निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता बच्चे को लेकर थाना पहुंची और न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस द्वारा आरोपित को हिरासत में लिया एवं इसके समाधान का प्रयास कर रही है। पुलिस की ओर से दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मसला सुलझाने की पहल की जा रही है। हालांकि आरोपित के अपनी जिद पर अड़े होने के कारण सफलता नहीं मिल पाई है।