स्वस्थ शरीर से ही जीवन का आनंद : डॉ. महापात्र
रोटरी क्लब ऑफ राउरकेला मिड टाउन की ओर से ब्राह्मणी क्
जागरण संवाददाता, राउरकेला : रोटरी क्लब ऑफ राउरकेला मिड टाउन की ओर से ब्राह्मणी क्लब में आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में शहर के प्रख्यात लेप्रोस्कॉपिक सर्जन डॉ. विश्वजीत महापात्र ने कहा कि जीवन में धन से बड़ा स्वास्थ्य है। स्वस्थ रहने से ही धन का आनंद लिया जा सकता है। उन्होंने अपनी पुस्तक केयर फॉर योर हेल्थ के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने की। मौके पर सचिव डॉ. सुबोध कुमार मेहर ने डॉ की जीवनी पर प्रकाश डाला। क्लब के अन्य सदस्यों में एफसी महंती, आलोक बगड़िया, राकेश गोयल ,सम्राट अग्रवाल, कुलमणि, संजय पुरोहित, मनीष अग्रवाल, बीके परमार, रजनीकांत वजीर, आरती महंती, असीम महंती, विनय कुमार गुप्ता, राजेश जैन, मीनाक्षी महापात्र, उमंग गोयल मौजूद थे। विश्वजीत महापात्र ने बताया कि उनकी पुस्तक की अब तक 1800 प्रतियां अमेजॉन के जरिए विश्व में बिक चुकी हैं। पंथ निवास में इसका विमोचन 18 मई को होगा। उन्होंने बताया कि भारत की सबसे बड़ी सेल्फ-पब्लिशिग कंपनी, नोयन प्रेस की नवीनतम पुस्तक, केयर फॉर योर हेल्थ में लोगों को स्वास्थ्य को समझने और हमेशा स्वस्थ रहने के लिए एक सही मार्गदर्शन है। इसमें 10 वर्षों के अनुभव और अपने मरीजों के साथ बातचीत के आधार पर अपने शरीर को समझने, बीमारियों से लड़ने के लिए सरल और व्यावहारिक अवधारणाओं और आदतों के बारे में बताया गया है ताकि लोग उनके शरीर की देखभाल और स्वस्थ रहें। उन्होंने बताया कि किसी को अपने धन का आनंद लेने के लिए स्वास्थ्य के बारे में सीखना है। स्वास्थ्य के बिना धन और खुशी हाथ से जाती और यह पुस्तक ज्ञान का एक पावरहाउस है जो आपको अपने जीवन को पूर्ण रूप से जीने में सक्षम बनाने का तरीका बताती है।