सुरेश बने महाराजा अग्रसेन सेवा संघ के अध्यक्ष
महाराजा अग्रसेन सेवा संघ की नई कार्यकारिणी-2020-22 के लिए रविवार को अग्रसेन भवन सिविल टाउनशिप परिसर में चुनाव कराया गया।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : महाराजा अग्रसेन सेवा संघ की नई कार्यकारिणी-2020-22 के लिए रविवार को अग्रसेन भवन सिविल टाउनशिप परिसर में चुनाव कराया गया। चुनाव अधिकारी बृजमोहन अग्रवाल एवं संयोजक अशोक अग्रवाल रोमको की निगरानी में हुए चुनाव में सर्वसम्मति से सुरेश केजरीवाल को अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही केदारनाथ केडिया महासचिव, पूरणमल अग्रवाल कोषाध्यक्ष, ट्रस्टी सीताराम अग्रवाल व आजीवन सदस्य रमेश अग्रवाल पानपोष उपाध्यक्ष, ट्रस्टी श्यामसुंदर अग्रवाल एवं आजीवन सदस्य बबल गोयल सह सचिव चुने गए। देवेन्द्र कुमार गुप्ता, पवन अग्रवाल घरसंसार, विनोद अग्रवाल बाल्टीवाला, दौलत अग्रवाल, कमलपत डालमिया, बिहारीलाल रतेरिया, गोपीचंद गुप्ता, विनोद नरेडी, विवेक पोद्दार, राजेन्द्र कुमार खेमानी, संजय पोद्दार को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है।