विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रमिक विकास संगठन का हस्ताक्षर अभियान शुरू

By Edited By:
Published: Mon, 24 Oct 2016 02:48 AM (IST)

जागरण संवाददाता, राउरकेला : मजदूरों को दिल्ली की तर्ज पर न्यूनतम दैनिक मजदूरी 540 रुपये प्रद

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, राउरकेला : मजदूरों को दिल्ली की तर्ज पर न्यूनतम दैनिक मजदूरी 540 रुपये प्रदान करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी संबद्ध श्रमिक विकास संगठन की ओर से राउरकेला में रविवार से हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया।

श्रमिक विकास संगठन की ओर से बसंती कालोनी से इस अभियान की शुरुआत की गई। दिल्ली में प्रत्येक श्रमिक को न्यूनतम दैनिक मजदूरी 540 रुपये मिल रही है, इसी के तर्ज पर अन्य राज्यों में मजदूरी की मांग को लेकर श्रमिकों को जागरूक करने के साथ साथ इसपर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। एक महीनें के बाद केन्द्रीय श्रम मंत्री को प्रेषित किया जायेगा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता निशीकांत महापात्र, आप के जिला संयोजक विनय तिवारी ने इसके संबंध में मीडिया को विभिन्न जानकारियां दी।