Move to Jagran APP

सेवा संगम-2019 मेले की तैयारी आरंभ

सेवा भारती पश्चिम ओडिशा तथा उत्कल विद्या सहायता समिति की ओर से संगम-2019 मेला भंज भवन सेक्टर-5 में आयोजित किया गया है। 23 व 24 नवंबर को आयोजित इस मेले की तैयारियां शुरु कर दी गयी हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख राजकिशर माटाले एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक जलान इसका उद्घाटन करेंगे। इसमें संगठन के विभिन्न सेवा कार्यों की प्रदर्शनी लगायी जायेगी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Nov 2019 11:21 PM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 06:17 AM (IST)
सेवा संगम-2019 मेले की तैयारी आरंभ
सेवा संगम-2019 मेले की तैयारी आरंभ

जागरण संवाददाता, राउरकेला : सेवा भारती पश्चिम ओडिशा तथा उत्कल विद्या सहायता समिति की ओर से संगम-2019 मेला भंज भवन सेक्टर-5 में आयोजित किया जा रहा है। 23 व 24 नवंबर को आयोजित इस मेले की तैयारी शुरू कर दी गयी हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख राजकिशोर माटाले एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक जालान इसका उद्घाटन करेंगे। इसमें संगठन के विभिन्न सेवा कार्यों की प्रदर्शनी लगायी जाएगी।

loksabha election banner

पंथ निवास में मीडिया से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व क्षेत्र सेवा प्रमुख जगदीश प्रसाद ने मेले के संबंध में जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि सेवा भारती ओडिशा के 99 ब्लाक के 422 गांव तथा 16 नगरों में सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसमें से 72 स्थानों में शिक्षा तथा स्वावलंबन कार्य किए जा रहे हैं। उत्कल विपन्न सहायता समिति के द्वारा 13 प्रकार के सेवा कार्य किए जा रहे हैं। ओडिशा प्रदेश में सेवा भाव से किए जा रहे कार्यक्रमों के संबंध में लोगों को अवगत कराने के लिए सेवा भारती पश्चिम ओडिशा तथा उत्कल विपन्न सहायता समिति की ओर से सेवा संगम-2019 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें संघ के स्वयंसेवक, सेवा संगठन तथा समाज शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सामाजिक समरसता, स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय सम्मेलन भी होगा। इसके आयोजन में डा. सनानत प्रधान, युधिष्टिर महंतो, कवीन्द्र पात्र, जगन्नाथ बेहरा, डा. देव्यान सरकार, हेमंत सामल, मनोज पात्र समेत अन्य लोग अहम भूमिका निभा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.