Move to Jagran APP

स्वयंसहायता समूहों को मिला आहार केंद्रों का दायित्व

शहर के आधा दर्जन आहार केंद्रों के संचालन के लिए महिला स्वयंसहायता समूहों के साथ नगर निगम ने समझौता कर दो केंद्रों के संचालन का दायित्व दो महिला समूहों को हस्तांतरित किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Nov 2020 07:24 PM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 07:24 PM (IST)
स्वयंसहायता समूहों को मिला आहार केंद्रों का दायित्व
स्वयंसहायता समूहों को मिला आहार केंद्रों का दायित्व

जागरण संवाददाता, राउरकेला : शहर के आधा दर्जन आहार केंद्रों के संचालन के लिए महिला स्वयंसहायता समूहों के साथ नगर निगम ने समझौता कर दो केंद्रों के संचालन का दायित्व दो महिला समूहों को हस्तांतरित किया गया है। अन्य चार केंद्रों का दायित्व शीघ्र ही सौंपा जाएगा।

prime article banner

राउरकेला महानगर निगम के उपायुक्त सुधांशु भोई ने इसकी शुरुआत की। निगम की ओर से इस योजना का क्रियान्वयन चट स्टोन फाउंडेशन की ओर से किया जाएगा। संस्था के साथ राउरकेला की छह महिला स्वयंसहायता समूहों का समझौता हुआ है। इन समूहों में राउरकेला सरकारी अस्पताल आहार केंद्र बाबा स्वप्नेश्वरी समूह, नया बस स्टैंड केंद्र शैलश्री, पावर हाउस रोड केंद्र जागृति, सेक्टर-2 बस स्टैंड केंद्र शैलेन्द्री, सेक्टर-19 इस्पात जनरल अस्पताल केंद्र वर्षारानी समूह तथा वेदव्यास आहार केंद्र का दायित्त भारती महिला समूह को दिया जाएगा।

राउरकेला सरकारी अस्पताल व इस्पात जनरल अस्पताल आहार केंद्र संचालन का दायित्व फिलहाल दो समूहों को सौंपा गया है। अन्य स्वयंसहायता समूहों को सप्ताह भर के अंदर दायित्व दिए जाने की बात निगम प्रशासन की ओर से कही गई है। उल्लेखनीय है कि पहले फाउंडेशन को भोजन तैयार करने व बांटने की जिम्मेदारी थी अब फाउंडेशन केवल भोजन तैयार करेगा। उसे बांटने की जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है। स्वयंसहायता समूहों के सदस्य केंद्र में भोजन वितरण का दायित्व अब संभालेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.