फटकार के बाद तेज हुई तालाब की सफाई
छठ पूजा को देखते हुए बिहार सांस्कृतिक परिषद (बिसांप) के प
जागरण संवाददाता, राउरकेला : छठ पूजा को देखते हुए बिहार सांस्कृतिक परिषद (बिसांप) के पदाधिकारियों ने तीन सप्ताह पूर्व ही बासंती कॉलोनी तालाब की सफाई करने के लिए एडीएम मोनीषा बनर्जी, राउरकेला स्मार्ट सिटी सीईओ रश्मिता पंडा, राउरकेला महानगर निगम के उपायुक्त सुषमा बिलुंग से लिखित निवेदन किया था। जिसके बावजूद सफाई कार्य ठीक से नहीं होने पर बिसांप के पदाधिकारी शनिवार को बिफर गए।
बासंती कॉलोनी तालाब में जलकुंभी तथा कचरा भरा देख शनिवार को सफाई कार्य में नियोजित ठेकेदार से इस संबंध में बात करने पर पता चला कि केवल पांच मजदूर की सहायता से सफाई कार्य शुरू किया गया। जबकि छठ पूजा काफी नजदीक है। शनिवार को बिसांप के अध्यक्ष बुधन यादव, महासचिव केशवलाल प्रसाद ने इस संबंध में आरएमसी के कार्यकारी अभियंता अशोक कुमार परिड़ा से शिकायत करने के साथ इतने कम मजदूर में तालाब की सफाई समय पर नही होने की शिकायत की।
सूचना पाकर कार्यकारी अभियंता अशोक कुमार परिड़ा बासंती कॉलोनी तालाब पहुंच कर खुद निरीक्षण करने के साथ सफाई कार्य में नियोजित निगम के कर्मचारी एसके पंडा, वामा सामल, कुबेर बारिक तथा सफाई कार्य करने वाले ठेकेदार सुरेश नायक को बिसांप के पदाधिकारियों के समक्ष फटकार लगाने के साथ दो दर्जन मजदूर लगाने के साथ पोकलेन की सहायता से युद्धस्तर पर सफाई कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने निगम के कर्मचारियों को परिषद पदाधिकारियों द्वारा बताए गए निर्देश अनुसार कार्य करने की बात कही। इस मौके पर बिहार सांस्कृतिक परिषद के उपेंद्र ¨सह, र¨वद्र ¨सह, उमा ¨सह, चंदन गुप्ता, उपेंद्र प्रसाद ¨सह, योगेंद्र यादव, र¨वद्र ठाकुर, बासुदेव यादव, कालीचरण साहु आदि उपस्थित थे।
12 विभिन्न घाटों की सफाई
आरएमसी की ओर से शहर के 12 विभिन्न घाटों में सफाई कार्य शुरु किया गया है। बासंती कालोनी तालाब में युद्ध स्तर पर करने के लिए दो दर्जन से अधिक मजदूर आज से लगाए जा रहे हैं। सोमवार तक घाट की सफाई कर इसे परिषद को सौंप दिया जाएगा।
- अशोक कुमार परिडा, कार्यकारी अभियंता, राउरकेला महानगर निगम।