Move to Jagran APP

कुड़मी जाति की भाषा व संस्कृति समृद्ध : जुएल

सरदार पटेल कल्चरल एसोसिएशन राउरकेला की ओर सिविक सेंटर में पटेल जयंती धूमधाम से मनायी गयी। इसमें मुख्य अतिथि सुंदरगढ़ के सांसद जुएल ओराम ने कहा कि लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश को एक सूत्र में बांधने तथा मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभायी थी। आधुनिक भारत के निर्माण में उनका अहम योगदान रहा है। उन्होंने कुड़मी जाति की भाषा व संस्कृति को समृद्ध बताया तथा इसके अधिक से अधिक प्रचार प्रसार पर जोर दिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 11:32 PM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2019 11:32 PM (IST)
कुड़मी जाति की भाषा व संस्कृति समृद्ध : जुएल
कुड़मी जाति की भाषा व संस्कृति समृद्ध : जुएल

जागरण संवाददाता, राउरकेला : सरदार पटेल कल्चरल एसोसिएशन राउरकेला की ओर सिविक सेंटर में पटेल जयंती धूमधाम से मनायी गयी। इसमें सुंदरगढ़ के सांसद जुएल ओराम ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश को एक सूत्र में बांधने तथा मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभायी थी। आधुनिक भारत के निर्माण में उनका अहम योगदान रहा है। उन्होंने कुड़मी जाति की भाषा व संस्कृति को समृद्ध बताया तथा इसके अधिक से अधिक प्रचार प्रसार पर जोर दिया।

prime article banner

ओराम ने कहा कि राज्य गठन से पूर्व सुंदरगढ़ जिले में गांगपुर, बणई व नगरा स्टेट थे। तीनों जगह राजपरिवार के लोगों का शासन चलता था। राज्य गठन के बाद इन्हें मिलाया गया। इसी तरह देश के अनेकों इस्टेट थे जिन्हें मिलाने तथा एकसूत्र में बांधने में सरदार वल्लभ भाई पटेल ने जो काम किया है उसे हमेशा याद किया जायेगा। सुंदरगढ़ जिले में बचपन से ही कुड़मी जाति के लोगों के साथ मिलकर रहने के कारण उनकी भाषा व संस्कृति से भलि भांति अवगत होने तथा इसे अन्य जाति से बिल्कुल भिन्न बताया। कार्यक्रम में राउरकेला इस्पात संयंत्र के मुख्य संचार अधिकारी डीजीएम रमेंद्र कुमार ने भी भाषा संस्कृति के प्रचार प्रसार पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष युगल किशोर महंतो ने की जबकि सचिव क्षितिज चंद्र महंतो ने संपादकीय विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन टिमिका महतो, सविता महतो तथा मनोरंजन महंतो ने किया जबकि अंत में उपसचिव विवेकानंद महंतो ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। जयंती समारोह में एसोसिएशन की ओर से झुमर, ओडिशी के अलावा अन्य नृत्य प्रस्तुत किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.