Move to Jagran APP

सरफगढ़ डैम में फेंका गया 10 क्विंटल ब्रायलर मुर्गा

सुंदरगढ़ जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल सरफगढ़ डैम में दस क्विंटल से अधिक मृत ब्रायलर मुर्गे फेंके गए थे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 11:58 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:26 AM (IST)
सरफगढ़ डैम में फेंका गया 10 क्विंटल ब्रायलर मुर्गा
सरफगढ़ डैम में फेंका गया 10 क्विंटल ब्रायलर मुर्गा

जागरण संवाददाता, राउरकेला : सुंदरगढ़ जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल सरफगढ़ डैम में दस क्विंटल से अधिक मृत ब्रायलर मुर्गे फेंके गए थे। इसकी सूचना मिलने पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम शुक्रवार की सुबह वहां पहुंचकर नमूना संग्रह करने के बाद मुर्गों को निकलवाने के बाद दफना दिया है। मृत मुर्गो को किन कारणों से यहां फेंका गया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिलापाल निखिल पवन कल्याण ने विभागीय अधिकारियों की बैठक कर जानकारी ली तथा जांच के निर्देश दिए हैं।

loksabha election banner

सरफगढ़ डैम में मंदिर के पास मृत मुर्गों को फेंका गया था। स्नान के लिए लोग जब घाट पर गए तब उनकी नजर पड़ी। इसकी सूचना मिलने पर लेफरीपड़ा प्रखंड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिहर धरुआ के नेतृत्व में मृत मुर्गो को निकाल कर सुरक्षित स्थान पर आवश्यक रसायन के साथ गड्ढा खोद कर दफन दिया गया। जलाशय का पानी एवं कुछ मुर्गे जब्त कर लैब जांच के लिए भेजे गए हैं। इसे लेकर जिलाधीश निखिल पवन कल्याण ने जिला मुख्य चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोज कुमार मिश्र, जिला मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास चन्द्र मिश्र, उपखंडीय वनाधिकारी कुलांदे गोरोमन के साथ बैठक कर घटना की समीक्षा की तथा जांच का निर्देश दिया है।

कोट :

बर्ड फ्लू जैसी बीमारी की संभावना इस घटना में कम है, क्योंकि ऐसा होने पर अन्य स्थानों पर भी पक्षियों की मृत्यु की खबरें मिलतीं। जो मुíगयां जलाशय में फेंकी गई हैं, वह लेयर हैं। अंडे देने के बाद इनका कोई मूल्य नहीं रह जाता। इसे 50-60 रुपये किलो में खरीद कर दूसरे जिले के फास्ट फूड दुकानदार ले जाते हैं। लॉक डाउन के चलते मुíगयां नहीं बिक पायी होंगी तथा इन्हें दाना देकर पालना नुकसान का काम होता। संभवत: खाने के अभाव में या गर्मी के कारण इन मुíगयों की मृत्यु हो गई होगी।

डॉ. विकास चंद्र मिश्र, जिला पशु चिकित्सा अधिकारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.