विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संस्कृत शिक्षा से ही बचेगी संस्कृति : नायक

By Edited By:
Published: Sun, 28 Aug 2016 02:49 AM (IST)

जागरण संवाददाता, राउरकेला : संस्कृत शिक्षक महासंघ सुंदरगढ़ की ओर से उदितनगर हाईस्कू

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, राउरकेला : संस्कृत शिक्षक महासंघ सुंदरगढ़ की ओर से उदितनगर हाईस्कूल परिसर में संस्कृत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आरडीए चेयरमैन शारदा प्रसाद नयक ने कहा कि संस्कृत शिक्षा से भारतीय संस्कृति की रक्षा हो सकेगी। संस्कृति की रक्षा से ही देश की प्रगति हो सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को सरल तरीके से संस्कृत भाषा की पढ़ाई करने पर जोर दिया।

जिला शिक्षा अधिकारी सुंदरगढ़ ध्रुवचरण बेहरा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में सहायक जिला शिक्षा अधिकारी राजश्री पटनायक, ब्लाक शिक्षा अधिकारी गोरेटी टेटे, उदितनगर बालिका हाईस्कूल की प्रधानाध्यापिका प्रज्ञाप्रमिता जेना, उदितनगर हाईस्कूल की प्रधानाध्यापिका गौरी प्रधान, आरएसपी के सेवानिवृत्त अधिकारी नारायण पति, जगन्नाथ संस्कृत कालेज पुरी के डा. प्रभात रंजन महापात्र, सालेपुर हाईस्कूल के डा. गौतम महाराणा, कवि राजीव पाणी उपस्थित थे। संस्कृत दिवस के मौके पर अवकाश प्राप्त शिक्षक श्रीधर दास शर्मा, अजय कुमार पाणी, सौदामनि मिश्र, रविनारायण मिश्र, गणेश प्रसाद मिश्र, सुभाष कुमार मिश्र, हरिहर बेहरा, प्रसन्न त्रिपाठी, करुणाकर ¨सह आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्कृत शिक्षक महासंघ के सचिव विभीषण बारिक ने किया जबकि अध्यक्ष भास्कर चंद्र महापात्र ने अतिथियों का परिचय एवं वेणुधर नायक ने धन्यवाद ज्ञापित किया।