साइकिलिस्ट स्वस्ति सिंह को मिलेगा एकलव्य प्रशस्ति पत्र पुरसकर
राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) की स्टार साइकिलिस्ट स्वस्ति सिंह को एकलव्य प्रशस्ति पत्र पुरस्कार के लिए चुना गया है।
जासं, राउरकेला : राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) की स्टार साइकिलिस्ट स्वस्ति सिंह को एकलव्य प्रशस्ति पत्र पुरस्कार के लिए चुना गया है। स्वस्ति को राज्य की युवा फुटबॉलर प्यारी खाखा के साथ यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार के तहत 50 हजार रुपये नकद एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। गौरतलब है कि ओडिशा की अंतरराष्ट्रीय बैडमिटन खिलाड़ी ऋतुपर्णा पांडा को इस वर्ष एकलव्य पुरस्कार प्राप्त होगा।
एकलव्य पुरस्कार ओडिशा के उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए एक वार्षिक खेल पुरस्कार है। मुख्य पुरस्कार में पांच लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है जबकि दो प्रशस्ति पत्र पुरस्कारों में प्रत्येक को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाता है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार देश के अग्रणी फेरो एलॉय निर्माता आइएमएफ के परोपकारी शाखा, इंडियन मेटल्स पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दिया जाता है। वेतन समझौते को लेकर श्रमिकों में असंतोष : एनजेसीएस में नए वेतन समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले यूनियनों के कार्यकर्ताओं में असंतोष देखा जा रहा है एवं कुछ सदस्या संगठन छोड़ कर दूसरे संगठनों की सदस्यता ले रहे हैं। सोमवार को विभिन्न संगठनों के एक दर्जन से अधिक सदस्यों ने समर्थकों के साथ राउरकेला इस्पात कारखाना कर्मचारी संघ की सदस्यता ली। संगठन की ओर से उनका स्वागत किया गया।
एनजेसीएस में वेतन समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले इंटक, एआइटीयूसी, एचएमएस के कुछ सदस्यों में असंतोष देखा जा रहा है। संगठन छोड़ने का निर्णय लेने वाले सदस्यों ने राउरकेला इस्पात कारखाना कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हिमांशु बल व एनजेसीएस सदस्य राजेन्द्र नाथ महंतो से मिलकर अपनी समस्या बतायी। सोमवार को गांगपुर मजदूर मंच के रवि कंसारी, के मसांत, राउकेला श्रमिक संघ के संजय पति, नीलकंठ सिंह, शशि नायक, राजेन्द्र जोजो, राउरकेला मजदूर सभा के ब्रज त्रिपाठी ने संगठन छोड़ कर बीएमएस की सदस्यता ली। संगठन कार्यालय में उनका स्वागत किया गया एवं उचित सम्मान देने की बात कही गई।