कुड़माली नृत्य प्रतियोगिता में खुशी ने बाजी मारी
कोरोना संक्रमण काल के बीच कुड़मी समाज की ओर से एक बार फिर ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय कुड़माली नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जासं, राउरकेला : कोरोना संक्रमण काल के बीच कुड़मी समाज की ओर से एक बार फिर ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय कुड़माली नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शहर की खुशी महातो ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं बड़बिल की श्रेया महतो ने तीसरा स्थान हासिल कर ओडिशा का मान बढ़ाया। गीत प्रतियोगिता की अपार सफलता के बाद कुड़माली भाषा के प्रति अतिउत्साह को देखते हुए लिटरेचर ऑफ कुड़ामली लैंग्वेज फेसबुक पेज पर महिला लिए 15 जून से 10 जुलाई तक तीन मिनट समयावधि की यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें झारखंड, बंगाल, ओडिशा, असम एवं अन्य क्षेत्रों के 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मार्क्स लोगों की फेसबुक पेज पर लाइक के लिए 2, कमेंट के लिए 1 और व्यू के लिए 2 प्वाइंट दिया गया। इस आधार पर विजेता प्रतिभागियों को चयन किया गया। मुख्य एडमिन असम के सुरेश कुड़मी द्वारा प्रकाशित नियमावली के तहत निर्णायक मंडली ने कुड़माली पतंग नाच (नृत्य) विजेता प्रतिभागियों का चयन किया गया।
प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी
-खुशी महतो, राउरकेला, सुंदरगढ़, ओडिशा
-प्रथम रनर-अप, संपा महतो, कोटशिला, पुरुलिया, पश्चिम बंगाल।
- द्वितीय रनर-अप भूमि श्रेया महतो बड़बिल, ओडिशा
-तृतीय रनर-अप, सोनम एआर ग्रुप ततार, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड।
- प्रगति कुड़मी, तेजपुर, सोनितपुर, असम
-प्रत्यूषा महतो और दीपाली महतो, राउरकेला, सुंदरगढ़, ओडिशा।