Move to Jagran APP

बारिश से सुहानी रही सुबह

शहर का मौसम शुक्रवार को सुहाना रहा। गुरुवार रात हुई बारिश से तापमान म

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Jun 2017 02:46 AM (IST)Updated: Sat, 17 Jun 2017 02:46 AM (IST)
बारिश से सुहानी रही सुबह
बारिश से सुहानी रही सुबह

राउरकेला : शहर का मौसम शुक्रवार को सुहाना रहा। गुरुवार रात हुई बारिश से तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होकर अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को तापमान 40 डिग्री पार कर गया था। देर शाम अचानक तेज हवा व बारिश के बाद ठंडक महसूस की गई। मौसम विभाग ने इसे प्री मानसून की बारिश बताया। इस बारिश के प्रभाव से शुक्रवार को सुबह से ही मौसम सुहाना बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार अब किसी भी समय मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। इसके बाद नियमित बारिश होगी। शनिवार को भी मौसम सुहाना बने रहने की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.