Move to Jagran APP

राम भक्तों ने लिया निधि समर्पण अभियान की सफलता का संकल्प

दक्षिण राउरकेला के जलदा सी ब्लॉक स्थित जनता केंद्र में गुरुवार को राम मंदिर निधि समर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 07:42 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 07:42 AM (IST)
राम भक्तों ने लिया निधि समर्पण अभियान की सफलता का संकल्प
राम भक्तों ने लिया निधि समर्पण अभियान की सफलता का संकल्प

जागरण संवाददाता, राउरकेला : दक्षिण राउरकेला के जलदा सी ब्लॉक स्थित जनता केंद्र में गुरुवार को राम मंदिर निधि समर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर आयोजित धर्म सभा में विश्व हिदू परिषद के वरिष्ठ अधिकारी, शांतनु कुसुम ने भगवान श्रीराम के जन्मस्थान पर भव्य मंदिर के निर्माण के लिए प्रत्येक रामभक्त की जिम्मेदारियों पर चर्चा करते हुए निर्माण में भागीदार बनने का आह्वान किया। दुलाल शर्मा, जयश्री महंत, सरोज महंत, देवीलाल लोहार, खुदीराम भूमिज ने भी अपने विचार रखे। इन सभी ने भी लोगों से श्रीराम मंदिर निर्माण में भागीदार बनने की अपील करते हुए पुण्य प्राप्त करने का आह्वान किया। कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम का नाम ही भवसागर पार करने में मददगार है। इस मौके पर राम भक्तों ने निधि समर्पण अभियान को सफल बनाने के लिए संकल्प लिया। जयश्री महंत के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में संगीता कुम्हार, दीपा कुम्हार, द्रौपदी भूमिज, पद्मावती पंडा, सनमति बड़ाइक, पुष्पा कुम्हार, लीलावती दास, बिपिन बिहारी दास, बिलास कालो, गोलापी महंत, श्रवण यादव, अंबिका महंत, सरिता खड़िया, कृपा पात्र, गायत्री पात्र प्रमुख शामिल थे।

loksabha election banner

हॉकी कोच अमूल्यानंद को विदाई : पानपोष स्पो‌र्ट्स हॉस्टल के हॉकी कोच अमूल्यानंद बिहारी 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन में समारोहपूर्वक उन्हें विदाई दी गई। इस मौके पर वक्ताओं ने हॉकी के विकास में उनके अवदान पर प्रकाश डालने के साथ ही उनकी प्रशंसा की। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी नीलिमा मिज, नमिता टोप्पो, सुनीता लकड़ा, लाजरुस वार्ला, विलियम खलको को प्रशिक्षण देने वाले अमूल्यानंद बिहारी के सुखमय जीवन की कामना की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.