प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने निकला जागरूकता रथ
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आगामी दो अक्टूबर, गांधी जयंती से राज्
जागरण संवाददाता, राउरकेला:
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आगामी दो अक्टूबर, गांधी जयंती से राज्य के सभी महानगर निगम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की घोषणा की है। राउरकेला महानगर निगम की ओर से इसे सफल बनाने के लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया है। इसकी शुरुआत सोमवार को जागरूकता रथ रवाना करने के साथ हुई।
इस जागरूकता रथ को राउरकेला महानगर निगम की आयुक्त रश्मिता पंडा ने पताका दिखाकर रवाना किया। उल्लेखनीय है कि गांधी जयंती से पालीथीन जरी बैग, प्लास्टिक व थर्माकोल से तैयार कप, प्लेट, गिलास, पानी पाउच, कटोरी, चम्मच, थर्माेकोल से बनी सजावट की वस्तु, 500 मिलीलीटर से कम धारण क्षमता की प्लास्टिक पीने के पानी की बोतल, 50 माइक्रोकन से कम पतला पॉलीथीन सीट के इस्तेमाल पर पूरा प्रतिबंध होगा। इसी बारे में यह जागरूकता रथ लोगों को जानकारी दी। निगम की ओर से इस तरह के छह रथ को रवाना किया गया है।