Move to Jagran APP

जार्ज बने राजीव गांधी वेल्फेयर एसोसिएशन अध्यक्ष

बीरमित्रपुर के विधायक व कांग्रेस नेता जार्ज तिर्की को राजीव गा

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 11:01 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 11:01 PM (IST)
जार्ज बने राजीव गांधी वेल्फेयर एसोसिएशन अध्यक्ष
जार्ज बने राजीव गांधी वेल्फेयर एसोसिएशन अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, राउरकेला : बीरमित्रपुर के विधायक व कांग्रेस नेता जार्ज तिर्की को राजीव गांधी वेल्फेयर एसोसिएशन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह पद मिलने के बाद जिले में सामाजिक व सांस्कृतिक के अलावा अन्य क्षेत्र में विकास को गति मिलने की उम्मीद संगठन की ओर से व्यक्त की गई है।

loksabha election banner

होटल पंथ निवास में मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक जार्ज तिर्की ने कहा कि 2006 में राजीव गांधी वेल्फेयर एसोसिएशन का गठन किया गया था। इसका पुनर्गठन किया गया है एवं मुझे इसके अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। 12 साल से इस संगठन को किसी तरह का प्रोत्साहन नहीं मिला जिससे यह करीब सुप्त हो गया था। केंद्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी तथा ओडिशा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक से इसे फिर सक्रिय करने का संकेत मिलने के बाद एसोसिएशन का पुनर्गठन किया गया। इसमें महासचिव का दायित्व उदयनाथ साहू को सौंपा गया है। जार्ज तिर्की ने एसोसिएशन के जरिए समाज में विभिन्न विकास का काम होने की उम्मीद जताई। मुख्य रूप से सामाजिक, सांस्कृतिक व अन्य विकास मूलक कार्य इसके जरिए होने की बात कही है। उदयनाथ साहू, प्रफुल्ल परीजा, अंजन बेहरा, संजय पंडा, अछू प्रधान, अजय मंत्री, चितरंजन पात्र, पूर्ण चंद्र ओझा आदि ने भी मीडिया को संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.