Move to Jagran APP

ओडिया साहित्य में रजनीकांत दास का अवदान अतुलनीय

ओडिशा साहित्य एकेडमी तथा कल्चरल एकेडमी ने संयुक्त रूप से साि

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Mar 2018 07:00 PM (IST)Updated: Sun, 04 Mar 2018 07:00 PM (IST)
ओडिया साहित्य में रजनीकांत दास का अवदान अतुलनीय
ओडिया साहित्य में रजनीकांत दास का अवदान अतुलनीय

जागरण संवाददाता, राउरकेला: ओडिशा साहित्य एकेडमी तथा कल्चरल एकेडमी ने संयुक्त रूप से साहित्यकार रजनीकांत दास का जन्मशती समारोह मनाया। कल्चरल एकेडमी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने रजनीकांत दास की जीवनी पर प्रकाश डालने के साथ उनकी साहित्यिक प्रतिभा का बखान किया। साथ ही ओडिया साहित्य में उनके योगदान को अतुलनीय बताया।

loksabha election banner

एकेडमी के महासचिव अक्षय सामल ने रजनीकांत दास की साहित्यिक कृतियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. प्रभात मल्लिक ने करते हुए उनके साहित्य व जीवन दर्शन पर चर्चा की। मुख्य अतिथि डॉ. प्रकाशचंद्र दास ने मौजूदा वक्त में उनकी जीवनी व साहित्य की प्रासंगिकता पर विचार रखे। डॉ. विभूतिभूषण पंडा ने ओ़डिया प्रगतिशील साहित्य में रजनीकांत दास का विशिष्ट स्थान होने की बात कही। वहीं अन्य अतिथियों में साहित्यकार भूपेन महापात्र, डॉ. नगेन कुमार दास ने भी विचार रखे। उपाध्यक्ष पशुपतिनाथ चटर्जी ने धन्यवाद दिया। दूसरे सत्र में डॉ. कृपा¨सधु नायक की अध्यक्षता में कविता पाठ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विशिष्ट कवि एवं कवियत्रियों ने कविता पाठ किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.