राहुल गांधी आज बरगढ़ में, शामिल होंगे राउरकेला के कांग्रेसी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को बरगढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Mar 2019 10:14 PM (IST)Updated: Thu, 14 Mar 2019 10:14 PM (IST)
जासं, राउरकेला: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को बरगढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस रैली में राउरकेला जिला कांग्रेस कमेटी से जुड़े नेता व कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। इसे लेकर गुरुवार को जिला उपाध्यक्ष अजित सामल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में ज्यादा से ज्यादा कांग्रेसियों से रैली में शामिल होने का आह्वान किया गया। बैठक में कीर्तन दास, बासू बनर्जी, मानू सामल, रघु दास, दुशा नायक, गीता सिंह, तुलसी नाग, वनमाली विशोई, प्रदीप बेहरा, संदीपन महापात्र, रमेश गुप्ता, आशीष लकड़ा, डेविड राव शामिल थे। बैठक के दौरान पूर्व पार्षद गोकुलचंद्र पटनायक के निधन पर शोक जताने समेत उनकी सद्गति के लिए प्रार्थना भी की गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें