राज्य में दलित समाज उपेक्षित व शोषित: रवि राय
राउरकेला जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को संविधा
जागरण संवाददाता, राउरकेला:
राउरकेला जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को संविधान निर्माता भारत रत्न डा. बीआर आंबेडकर की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। जिसमें उदितनगर तथा सेक्टर-17 स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके नीति व आदर्श से प्रेरणा लेकर काम करने का संकल्प लिया गया। जिसके बाद सेक्टर-21 स्थित कांग्रेस भवन में एससी सेल के चेयरमैन संतोष तांती की अध्यक्षता में स्मृति सभा हुई।
इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि राय ने कहा कि राज्य में विगत 18 सालों से स्थिर सरकार चल रही है। लेकिन राज्य का दलित समाज उपेक्षित, शोषित होने के बाद संवैधानिक अधिकारों से वंचित है। उन्होंने राज्य की बहुचर्चित कोरापुट में स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले को इसका ज्वलंत उदाहरण बताया। अन्य लोगों में जिला कार्यकारी अध्यक्ष साबिर हुसैन, प्रदेश सचिव रश्मि पाढ़ी, महिला नेता प्रभाती मिश्र, घनश्याम सुना, अजित सामल, भास्कर खिलार, संतोष लेंका, बासु बनर्जी, रमेश गुप्ता व रामपुकार ¨सह ने अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम में कई लोगों ने कांग्रेस में योगदान दिया। इन लोगों का जिलाध्यक्ष रवि राय ने बुके प्रदान कर स्वागत किया। कांग्रेस में योगदान देने वाले लोगों में महादेव मुंडारी, बुधु मुंडारी, अर्जुन मुंडारी, ¨झगामणि मुंडारी, लड्डू मुर्मू, दुखिया मरांडी, विकास एक्का, गीता मुर्मू, पार्वती मुर्मू, दुर्गावती मुर्मू, लिपा साहु, जयंती दास, माणिक बास्के, राजेश्वरी महापात्र, तुलसी नाग, संगीता भूमिज शामिल रहे। इस कार्यक्रम में अन्य लोगों में ब्लाक अध्यक्ष सर्वेश ¨सह, प्रफुल्ल कंसारी, सोमनाथ पंडा, गीता ¨सह, ¨बदा प्रसाद, प्रदीप बेहरा, संदीपन महापात्र, पुरुषोत्तम पात्र, आशीष लकड़ा, विष्णु नाग व अमित कुमार शामिल थे।