भाजपा पानपोष सांगठनिक जिला कमेटी का गठन
भाजपा के पानपोष सांगठनिक जिले की पूर्णांग कमेटी का पुनर्गठन किया गया है।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : भाजपा के पानपोष सांगठनिक जिले की पूर्णांग कमेटी का पुनर्गठन किया गया है। ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष समीर महंती के अनुमोदन के बाद भाजपा अध्यक्ष लतिका पटनायक की ओर से कमेटी के नए पदाधिकारियों ने नाम की सूची जारी की गई है। अंकुश वर्मा को फिर से युवा मोर्चा के अध्यक्ष का दायित्व मिला है। पानपोष जिला संगठन में प्रमिला सूना, सुब्रत पटनायक, देवेन्द्र वीरगंठिया, रायसेन तिर्की, अमरेन्द्र शर्मा, दिलीप दास, अरुण पाणीग्राही, रोशनी बाग, तीन महासचिव मलय महापात्र, शंकर पुजारी व शशांक जेना, आठ सचिव में आशा नाइडू, प्रबाल बारिक, अजय कंसारी, आसिफ इकबाल, पाउला एक्का, करमती ओराम, प्रवेश मिश्र, रश्मिता पाढ़ी व कोषाध्यक्ष मनोज माहेश्वरी को बनाया गया है। विभिन्न मोर्चा के अध्यक्ष की सूची भी जारी की गई है। इसमें युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकुश वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता गौतम, कृषक मोर्चा अध्यक्ष भउरा टोप्पो, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रोशन साहू, एसटी मोर्चा के बाबूली मोर्चा, एससी मोर्चा अध्यक्ष रोहित कुमार तांती, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शेख मुजाहिद बनाए गए हैं। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में 65 लोग शामिल किए गए हैं। जिला कमेटी में आमंत्रित अतिथि के रूप में नौ वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। राज्य अपराध शाखा के एसपी बने एएसपी आरके भोई : राउरकेला के अतिरिक्त एसपी रंजीत कुमार भोई को एसपी पद पर पदोन्नति देने के साथ ही भुवनेश्वर में राज्य अपराध ब्यूरो में तबादला किया गया है। आरके भोई कोरापुट जिले में एएसआइ पद पर नौकरी शुरु की थी। कोरापुट के बाद उनका तबादला मयूरभंज, भद्रक जिला ग्रामांचल थाना, संबलपुर टाउन थाना, बीरमित्रपुर सर्कल इंस्पेक्टर के रूप में किया गया था। राउरकेला ट्रैफिक थाना में कुछ महीने काम करने के बाद 2010 में डीएसपी पद पर पदोन्नति मिली। राउरकेला पुलिस जिले में जोन डीएसपी के बाद उन्हें रेलवे पुलिस में तबादला किया गया। यहां तीन साल काम करने के बाद राउरकेला एएसपी बनाए गए। यहां से पश्चिमांचल पुलिस डीआईजी कार्यालय में कार्यरत थे। यहां से उन्हें पदोन्नति देकर भुवनेश्वर भेजा गया है।