बंडामुंडा मुख्य बाजार में कीचड़ से परेशानी
शहर के सेक्टर सी मुख्य बाजार में कीचड़ जमा होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
संसू, बंडामुंडा : शहर के सेक्टर सी मुख्य बाजार में कीचड़ जमा होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। यहां शंकर चाय एवं सरकार की दुकान के सामने मौजूद दुकानों के पास जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से पानी मुख्य मार्ग में जमा हो गया है। इस मार्ग में दिनभर सैकड़ों लोगों का आवागमन रहता है। सड़क पर जमा कीचड़ के कारण राहगीरों का आना-जाना मुश्किल हो रहा है। स्थानीय दुकानदार भी कीचड़ के कारण परेशान है। दुकान शंकर सील के अनुसार, कीचड़ के कारण आए दिन यहां पर दुर्घटना हो रही है। बारिश होने से लोगो की मुश्किल और बढ़ गई है। डीके महांती ने बताया कि कीचड़ की वजह से लोगों को इस रास्ते पर आने जाने में तकलीफ हो रही है। इससे हमारा व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। श्रीराम तिवारी का कहना है कि इस सड़क का हाल साल भर खराब रहता है। खासकर रात के समय कई बार दुर्घटना होती है। प्रशासन को इस पर ध्यान देने की जरूरत है।