Move to Jagran APP

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व आज से

सूर्य उपासना का महान पर्व छठ रविवार को नहायखाय के साथ शुरू

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 11:05 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 11:05 PM (IST)
नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व आज से
नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व आज से

जागरण संवाददाता, राउरकेला : सूर्य उपासना का महान पर्व छठ रविवार को नहायखाय के साथ शुरू होगा। इसके लिए सेवाभावी संगठनों की ओर से घाटों की मरम्मत, सफाई, रंग रोगन के साथ-साथ अन्य तैयारियां शुरू कर दी गई है। शहर के बिहार प्रवासी बहुल क्षेत्रों में उत्सव का माहौल देखा जा रहा है।

loksabha election banner

छठ पर पवित्रता एवं शुद्धता पर विशेष ध्यान रखा जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए छठ पूजा करने वाले लोगों के घरों में भी साफ सफाई का काम चल रहा है। पूजा के कमरे को विशेष रूप से साफ किया जा रहा है। इन घरों में आमिष वस्तुओं से दूरी बना ली गई है। रविवार को पूरी पव्त्रिता के साथ नहाय - खाय का पालन किया जाएगा। इसके बाद छठ पर्व के लिए तैयारी शुरू हो जाएगी। जिसमें दउरा और सूप के अलावा प्रसाद की खरीदारी की जाएगी।

डेली मार्केट, आमबगान एवं अन्य क्षेत्रों में कई लोगों को दउरा व सूप की खरीदारी करते देखा गया। फिलहाल अनेक घरों में छठ के गीत सुनाई पड़ने लगे हैं। राउरकेला के सेक्टर-16 घाट एवं झीरपानी आदित्य घाट में राउरकेला इस्पात संयंत्र की ओर से सफाई एवं रंग रोगन का काम किया जा रहा है। रुपटोला घाट पर सेवाभावी संगठन दूत के प्रमुख कृष्णा साहू के द्वारा घाट की मरम्मत एवं अन्य प्रबंध किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय जनजागरण सेवा संघ की ओर से विसर्जन घाट, जलदा घाट में तैयारियां की जा रही है वहीं हिन्दी युवा संगठन की ओर बंडामुंडा के नेपाली बस्ती तालाब घाट की सफाई की जा रही है। राउरकेला महानगर निगम की ओर से बंडामुंडा के कोयला गेट, तिलका नगर एवं नेपाली बस्ती तालाब की सफाई की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.