Move to Jagran APP

ओडिशा पुलिस हॉकी टीम जालंधर रवाना

67वें ऑल इंडिया पुलिस हॉकी चैंपियनिशिप में शामिल होने के लिए ओडिशा पुलिस हॉकी टीम रवाना हुई।

By Edited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 06:32 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 02:17 PM (IST)
ओडिशा पुलिस हॉकी टीम जालंधर रवाना
ओडिशा पुलिस हॉकी टीम जालंधर रवाना

जागरण संवाददाता, राउरकेला : पंजाब के जालंधर में आयोजित 67वें ऑल इंडिया पुलिस हॉकी चैंपियनिशिप में शामिल होने के लिए 18 सदस्यीय ओडिशा पुलिस हॉकी टीम जम्मूतवी एक्सप्रेस से सोमवार को रवाना हुई। 14 से 21 सितंबर तक जालंधर में यह टूर्नामेंट चलेगा। ओएसएपी चतुर्थ बटालियन परिसर में ओडिशा पुलिस हॉकी टीम का तीन महीने तक अभ्यास किया गया।

loksabha election banner

इस टीम में ओएसएपी कोरापुट थर्ड बटालियन, कोरापुट इंडियन रिजर्व बटालियन, भुवनेश्वर व कटक कमिश्नरेट पुलिस, राउरकेला पुलिस, फोर्थ बटालियन राउरकेला सुंदरगढ़ जिला पुलिस के 18 खिलाड़ियों का चयन ओडिशा पुलिस हॉकी टीम के लिए किया गया। इसमें टीम मैनेजर असिस्टेंट कमांडेंट संजीव कुमार लकड़ा, कोच बर्नाड लकड़ा, सहायक कोच मंगलदास ¨मज, सुशांत ¨सह, मोजेश ओराम, बिकास वार्ला, उपेन्द्र माझी, सिलबेरियस केरकेटा, अनिल कुल्लू, संजीत वार्ला, उमेश कुमार किसान, विजय लकड़ा, फ्रांसिस कुल्लू, सुमन ¨मज, सुशील कुजूर, सुशील वार्ला, सिमन वार्ला, राजेन्द्र वार्ला, सजीवन केरकेटा, जिरियस तिर्की, रोशन बाखला शामिल किए गए हैं।

14 से 21 सितंबर तक जालंधर में आयोजित आयोजित चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए टीम सोमवार की दोपहर को जम्मू तवी एक्सप्रेस से रवाना हुआ। पिछले साल ओडिशा पुलिस क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी। इस साल अच्छे व ऊर्जावान खिलाड़ियों के टीम में होने के कारण अच्छे परिणाम की उम्मीद कोच संजीव कुमार लकड़ा व बर्नाड लकड़ा ने व्यक्त की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.