सेवा सप्ताह में भाजपाइयों ने किया पौधारोपण
भाजपा की ओर से आयोजित सेवा सप्ताह के मौके पर स्टील टाउन पूर्व मंडल की ओर से सेक्टर-1 व सेक्टर-2 में पौधारोपण किया गया।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : भाजपा की ओर से आयोजित सेवा सप्ताह के मौके पर स्टील टाउन पूर्व मंडल की ओर से सेक्टर-1 व सेक्टर-2 में पौधारोपण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन को लेकर 14 से 20 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत पूर्व जिला अध्यक्ष जगबंधु बेहरा की अगुवाई में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। इसमें मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सेनापति, जिला उपाध्यक्ष नारायण महांती, पूर्व मंडल अध्यक्ष परेश मिश्र, मंडल महासचिव राजकुमार पंडा, पूर्व महासचिव पतितपावन जेना, सूर्यकांति प्रधान, सुशांत तांती, गणेश शर्मा, पवन बड़ाइक, श्रवण पात्र, विजय लकड़ा, दीपक नायक , शंकर नायक आदि लोग शामिल थे।
इसी तरह स्टील टाउन पश्चिम मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष बसंत कुमार सामल की अगुवाई में सेक्टर 17 कम्यूनिटी सेंटर मैदान, सेक्टर-9 खटाल बस्ती में पौधे लगाए गए। इसमे राज्य कार्यकारिण के सदस्य जगबंधु बेहरा, भगवान पात्र, सविता स्वाईं, संजय साहू, तारकनाथ महापात्र, लोकेश राउत, अशोक नायक, मनोज पटनायक, अक्षय यादव, सुदाम साहू, सोनू नायक, प्रभासिनी प्रमुख ने हिस्सा लिया।