विद्या स्टडी प्वाइंट की ओर से पुष्पा पार्क में पौधारोपण
विद्या स्टडी प्वाइंट और सेक्टर 22 कर्मचारी कल्याण ट्रस्ट ने संयुक्त रूप से पुष्पा पार्क में पौधारोपण किया।
विद्या स्टडी प्वाइंट की ओर से पुष्पा पार्क में पौधारोपण
संसू, फर्टिलाइजर : दक्षिण राउरकेला के निजी शैक्षणिक संस्थान विद्या स्टडी प्वाइंट और सेक्टर 22 कर्मचारी कल्याण ट्रस्ट ने संयुक्त रूप से पुष्पा पार्क में पौधारोपण किया। संस्थान के निदेशक सरोज बेहरा की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में राउरकेला वच खंड के सहायक वन संरक्षक सौम्य रंजन गोछायत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मनुष्यों और पेड़ों के बीच घनिष्ठ संबंध और मित्रता पर जोर दिया। राउरकेला नगर निगम के सुकांत चंद्र बेहुरा, नरेंद्र प्रधान विशिष्ट अतिथि एवं डा. फकीर चरण होता, आरएसपी नगर सेवा सहायक प्रबंधक समाई सोरेन और देवब्रत पटनायक अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को पौधारोपण के लाभ और इसकी देखभाल के बारे में बताया और प्रत्येक बच्चे को एक पौधा लगाने तथा किस तरह उसकी देखभाल करनी है, इसकी जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गोछायत ने प्रकृति प्रेमी पद्मलोचन डोरा को सम्मानित किया। वेल्फेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष शिव शंकर नायक, उत्कलमणि गोपबंधु वेल्फेयर ट्रस्ट के सचिव अरुण कुमार परिड़ा, कवि रवींद्र बेहुरिया, सामाजिक कार्यकर्ता विचित्र नंद दास, खगेश्वर दास, संजय पंडा, श्रीचरण सामल, राजेंद्र सुतार, सुकांत महंती, राधेश्याम चिक, विद्याधर राउत, सुनील सामल, संतोष बेहरा, सुकनाथ बिशोई, शिक्षक आदित्य षाड़ंगी, विजय नायक, लोरेन बगड़िया, शुभद्र नायक, रजत कुमार दलाई और जीबीडब्ल्यू फाउंडेशन के सदस्य और सेक्टर 22 रोजगार कल्याण ट्रस्ट के सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लिया। अंत में सुरेंद्र सत्पथी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
रायबोगा सरस्वती शिशु मंदिर में ज्ञान विज्ञान मेला
: रायबोगा सरस्वती शिशु मंदिर, बीरमित्रपुर में बुधवार को ज्ञान विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए।। अतिथियों व निर्णायक मंडली के द्वारा प्रोजेक्ट का अवलोकन करने के बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। शिशु मंदिर परिसर में ज्ञान विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। इसमें कला, विज्ञान तथा अन्य विषयों पर आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए। पर्यावरण सुरक्षा, सौर ऊर्जा, वनों का महत्व, ऑक्सीजन चक्र समेत जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित एवं अन्य विषयों पर आधारित 40 से अधिक प्रोजेक्ट बनाए गए थे। इसमें मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका सविता सिन्हा उपस्थित थी। उनके साथ बतौर अतिथि रायबोगा थाना प्रभारी सूर्यमणि दास, एएसआइ पद्मावती मोदी, प्रधानाध्यापक चितरंजन सुबुद्धि ने इसका अवनोकन कर सराहना की। उनके द्वारा निर्णायक मंडली के द्वारा श्रेष्ठ चुने गए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि सविता सिन्हा ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया एवं अपनी सोच को प्रोजेक्ट पर उतारने के लिए प्रोत्साहित किया।