Move to Jagran APP

सर्व धर्म प्रार्थना सभा में अपनों को दें श्रद्धांजलि

कोरोना महामारी में अपनों को खोया है। शोक संतप्त परिवार के लोगों पर संकट टूट पड़ा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Jun 2021 07:23 AM (IST)Updated: Thu, 10 Jun 2021 07:23 AM (IST)
सर्व धर्म प्रार्थना सभा में अपनों को दें श्रद्धांजलि
सर्व धर्म प्रार्थना सभा में अपनों को दें श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, राउरकेला : कोरोना महामारी में अपनों को खोया है। शोक संतप्त परिवार के लोगों पर संकट टूट पड़ा है। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल एवं अपने घरों में कोरोना का इलाज करा रहे हैं। कोरोना महामारी में इन सभी लोगों को भगवान शक्ति प्रदान करें तथा दिवंगत आत्मा को सद्गति दें। इसके लिए 14 जून के पूर्वाह्न, 11 बजे सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन दैनिक जागरण की ओर से किया गया है। इसमें अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने की अपील सामाजिक संगठन, राजनीतिक दल व गणमान्य की ओर से की गई है। कोरोना महामारी में हमने कई अपनों को खोया है। बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हुए हैं एवं कई लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस दुख की घड़ी में ऐसे लोग जिन्होंने अपने परिवार के लोगों को खोया है उनकी पीड़ा को हम अपने ऊपर नहीं ले सकते हैं पर इसके लिए प्रार्थना तो अवश्य कर सकते हैं। दैनिक जागरण की ओर से कोरोना संक्रमण से दिवंगत लोगों की सद्गति के लिए सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया है, यह सराहनीय है। हम सभी जो जहां पर हों इसमें शामिल होकर दिवंगत लोगों की सद्गति तथा भगवान शोक संतप्त परिवार वालों को भी दुख सहने की शक्ति दें, इसके लिए प्रार्थना करें।

loksabha election banner

-प्रदीप केसरवानी, नोटरी, राजगांगपुर बार काउंसिल। दैनिक जागरण की ओर से सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन 14 जून को सुबह 11 बजे किया गया है। वास्तव में यह सराहनीय कदम है। हम सभी को इसमें शामिल होना चाहिए। वैश्विक महामारी कोरोना से हमें भारी क्षति हुई है। अपने जाने पहचाने कई लोग इस महामारी की चपेट में आकर हमारे बीच नहीं रहे। उनकी अमर आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार वालों को शक्ति प्रदान करने के लिए हम भगवान से मौन प्रार्थना करेंगे। सामूहिक नहीं तो जो जहां भी हों, वहीं से भगवान से प्रार्थना कर सकते हैं। इस दुख की घड़ी में भगवान हमारी प्रार्थना स्वीकार करेंगे व सबका मंगल करेंगे।

- शंकर सिंह, राजगांगपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष। कोरोना महामारी से विश्व जूझ रहा है। हम सभी इसका सामना कर रहे हैं। इस महामारी ने कई अपनों को हमसे छीन लिया है। कई डाक्टर, विज्ञानी, अधिकारी, अच्छे पत्रकार, हमारे अपने इस महामारी की चपेट में आकर हमसे दूर चले गए। उन सभी की आत्मा की सद्गति की हम कामना करते हैं। दैनिक जागरण की ओर से दिवंगत लोगों की सद्गति के लिए सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया है, यह सराहनीय कदम है। हम सभी अपनों को श्रद्धांजलि देने तथा परिवार वालों को शक्ति प्रदान करने के लिए एक साथ प्रार्थना करना चाहिए। सभी अपने-अपने क्षेत्र में रहकर भगवान से प्रार्थना करेंगे।

- राजेश राजुका, पूर्व अध्यक्ष मारवाड़ी युवा मंच। कोरोना महामारी में सभी स्वस्थ रहें तथा जो लोग बीमार हैं एवं इलाज करा रहे हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। कोरोना महामारी से विश्व भर को बड़ा नुकसान हुआ है। इस दुख की घड़ी में हम लोगों को हर संभव मदद करें। जाति धर्म, भेद से अलग होकर मानवता की सेवा के लिए सभी आगे आएं। दैनिक जागरण की ओर से दिवंगत लोगों की सद्गति तथा पीड़ितों के स्वस्थ होने की कामना को लेकर सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया है, यह सराहनीय पहल है। अधिक से अधिक लोगों को इसमें शामिल होकर प्रार्थना करना है। अपने स्तर पर जितना हो सके लोगों को शामिल करना है।

- अशोक मेहता, भाजपा, राजगांगपुर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.